होमधर्म-आस्थाRajasthan Weather: सावधान राजस्थान! आज से तेज बारिश का अलर्ट, मोटी-मोटी बूंदों से तरबतर होंगे जयपुर सहित ये जिले
धर्म-आस्था

Rajasthan Weather: सावधान राजस्थान! आज से तेज बारिश का अलर्ट, मोटी-मोटी बूंदों से तरबतर होंगे जयपुर सहित ये जिले

Rajasthan Weather Update: मानसून ट्रफ लाइन और डिप्रेशन सिस्टम के चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ने वाली हैं। आज 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभा…

Navbharat Times के अनुसार28 जुलाई 2026 को 08:44 am बजे
Rajasthan Weather: सावधान राजस्थान! आज से तेज बारिश का अलर्ट, मोटी-मोटी बूंदों से तरबतर होंगे जयपुर सहित ये जिले

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Update: मानसून ट्रफ लाइन और डिप्रेशन सिस्टम के चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ने वाली हैं। आज 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बने गहरे अवदाब के कारण प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन इस समय अपनी सामान्य स्थिति से बीकानेर, दतिया, डाल्टनगंज से होते हुए गुजर रही है, जबकि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से 28 जुलाई से राज्य के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

27 जुलाई को बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज हो की गई है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बाकी इलाकों में छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

आज से पूर्वी राजस्थान में बढ़ेगी गतिविधियां, भारी बारिश का अलर्ट

28 जुलाई से मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी। जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश का दायरा बढ़ेगा और कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी तात्कालिक चेतावनी के मुताबिक अलवर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, टोंक, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद, जालोर, बारां और झालावाड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

29 जुलाई से बारिश की तीव्रता और अधिक बढ़ेगी। कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कई और हिस्सों में बारिश का प्रभाव देखा जाएगा। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी एवं पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

30 जुलाई से 2 अगस्त: लगातार मानसून रहेगा मेहरबान

मौसम विभाग की मानें तो मानसून की यह तेजी 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान भी बनी रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों ही इलाकों में व्यापक स्तर पर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी से अतिभारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आमजन और किसानों को सलाह दी है कि मेघगर्जन या तेज बारिश के समय पेड़ों या कच्चे ढांचों के नीचे शरण न लें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

प्रमुख जिलों के न्यूनतम और अधिकतम संभावित तापमान

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें