Rajasthan Weather: सावन की पहली खुशखबरी, जयपुर समेत 15 शहरों में तेज बारिश, अभी एक सप्ताह और बरसेंगे बादल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून का आज से अगले एक हफ्ते तक रौद्र रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। NBT पर आगे जानिए आपके जिले के मौसम का हाल। जय…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून का आज से अगले एक हफ्ते तक रौद्र रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। NBT पर आगे जानिए आपके जिले के मौसम का हाल।
जयपुर: अगस्त के दूसरे सप्ताह में मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शुक्रवार से बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर सहित 15 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चूरू के राजगढ़ में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश हुई, जबकि अलवर के थानागाजी, सीकर के श्रीमाधोपुर और नीमराणा में भी अच्छी बरसात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने और 8 से 10 अगस्त के बीच कई जिलों में तेज से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
जयपुर में एक इंच बारिश, तापमान में 3 डिग्री की गिरावट
राजधानी जयपुर में गुरुवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। आज शनिवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को शहर में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। जयपुर के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट आई। शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहीं जलभराव तो कहीं ढहे मकान
सीकर के श्रीमाधोपुर में तेज बारिश से प्रमुख बाजारों में करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जबकि चूरू के सादुलपुर में कई इलाकों में चार फीट तक जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुस गया और सीवरेज लाइन धंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धौलपुर के राजाखेड़ा में भी कई कॉलोनियों की सड़कें पानी में डूब गईं। भरतपुर में लगातार बारिश से बरेठा बांध का जलस्तर 26.60 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इसकी भराव क्षमता 29 फीट है। जलस्तर 27 फीट पहुंचते ही बांध के गेट खोले जा सकते हैं। इसे देखते हुए कुकुन्द नदी के बहाव क्षेत्र के 50 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नदबई में बारिश के कारण दो मकानों का बड़ा हिस्सा ढह गया।
18 शहरों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय ऊपरी परिसंचरण तंत्र के कारण प्रदेश में मानसून को मजबूती मिली है। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अगले 24 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश तथा कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
जानिए कहां कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अलवर के थानागाजी में 63 एमएम, सीकर के श्रीमाधोपुर में 61 एमएम, नीमराणा में 57 एमएम और कोटकासिम में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। जयपुर के पास चौमूं में 41 एमएम और बस्सी में 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। जिन जिलों में मानसून मेहरबान रहा, उनमें जयपुर, बीकानेर, अलवर, पिलानी, सीकर, चूरू, डूंगरपुर, संगरिया, दौसा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं और सवाई माधोपुर शामिल है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को बीकानेर 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जबकि श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: अब तक सामान्य से 35 प्रतिशत कम बरसात, 2 दिन तक खंड वर्षा की संभावना - Udaipur News

राजस्थान सरकार ने 2026 के लिए प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के लिए तकनीकी-आधारित फसल मूल्यांकन की शुरुआत की

अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट: अब तक सामान्य से 38.5% ज्यादा पानी बरसा, सबसे ज्यादा अगस्त 2024 में हुई थी बरसात - Ajmer News


