Rajasthan Weather: 12 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कोटा समेत 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather: 12 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कोटा समेत 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट कमजोर मानसून के बाद राजस्थान में फिर शुरू होगा बारिश का दौर. जयपुर, उदयपुर और अजमेर में भी बरसेंगे बादल. Published : S…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Rajasthan Weather: 12 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कोटा समेत 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
कमजोर मानसून के बाद राजस्थान में फिर शुरू होगा बारिश का दौर. जयपुर, उदयपुर और अजमेर में भी बरसेंगे बादल.
Published : September 10, 2026 at 12:38 PM IST
जयपुर : मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 से 15 सितंबर के बीच राज्य के 5 संभागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस दौरान 13 और 14 सितंबर को कोटा संभाग में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के जयपुर केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है, जबकि 12 से 15 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है. इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं 13 और 14 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, अब तक 24 फीसदी कम बरसे बदरा
बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम : मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के आसपास 11 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा. इसके प्रभाव से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इसी सिस्टम के असर से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है.
12 से 15 सितंबर तक इन संभागों में बढ़ेगी बारिश : मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है. इसके बाद 12 से 15 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. 13 और 14 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में 13 से 15 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
अभी प्रदेश में शुष्क हवाओं का असर : फिलहाल राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शुष्क पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं. बारिश का दौर थमने के कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. दिन में धूप के कारण गर्मी और उमस का असर महसूस किया जा रहा है, हालांकि सुबह और शाम हवा चलने से मौसम में कुछ राहत बनी हुई है. अगले दो दिन प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है. 11 सितंबर से आंशिक रूप से बादल छाने और बारिश की गतिविधियां शुरू होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें: राज्य में 8 सितंबर से घटेंगी बारिश की गतिविधियां , अब तक सामान्य से 18.71 फीसदी कम बारिश
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान : प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. बुधवार को श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा फलोदी में 38.4, चूरू में 38.0, जैसलमेर में 37.6, बीकानेर में 37.2, फतेहपुर में 37.0 और झुंझुनूं में 36.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा.
मानसून की विदाई भी जल्द शुरू होने के संकेत : मौसम विभाग के अनुसार आगामी बारिश का दौर इस सीजन का आखिरी सक्रिय चरण भी हो सकता है. इसके बाद पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है. राजस्थान से मानसून की सामान्य विदाई की तारीख 17 सितंबर मानी जाती है. ऐसे में 11 से 15 सितंबर के बीच होने वाली बारिश को मानसून के अंतिम सक्रिय दौर के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि मानसून की विदाई की वास्तविक स्थिति आगामी दिनों में मौसम की गतिविधियों के आधार पर स्पष्ट होगी.
कहां कितनी बारिश की संभावना : 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं . इस दौरान भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है . 12 से 15 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. जबकि 13-14 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. 13 से 15 सितंबर के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं, वहीं अगले दो दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 से 7 सितंबर तक कई संभागों में बारिश का अलर्ट
फिलहाल मानसून की स्थिति कमजोर है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश में एक बार फिर बारिश की उम्मीद जगा रहा है. खासकर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में 11 सितंबर से मौसम में बदलाव और 12 से 15 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


