राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती: जानें कब, कितने पद और कैसे आवेदन करें?
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए 15 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। इसमें कुल 24,752 पद शामिल हैं, जिनमें 24,277 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए और 475 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं। उम्मीदवारों को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और नगरीय निकाय में सफाई कर्मचारी के तौर पर एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर और इमेल आईडी दर्ज करके लॉगिन करना होगा, उसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।

सौजन्य से:- Jagran
Rajasthan Safai Karmchari Bharti: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट
राजस्थान में Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इन पदों पर आवेदन करने लिए उम्मीदवारों की आयु 21 स ...और पढ़ें
HighLights
- आवेदन 15 अगस्त से शुरू।
- कुल 24,752 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में बतौर सफाई कर्मचारी के पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान ने Rajasthan Safai Karmchari Bharti के लिए कुल 24,752 पदों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर नौकरी करने का इंतजार कर रहे थे। वे 15 अगस्त से Safai Karmchari Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2026 निर्धारित है।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, आरक्षित और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 24,752 पदों को भरा जाएगा। इसमें सफाई कर्मचारी नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 24,277 पद और सफाई कर्मचारी टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 475 पद आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी अर्हताएं
राजस्थान सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास राज्य के किसी नगरीय निकाय में सफाई कर्मचारी के रूप में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Notification Link
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
खबरें और भी
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे अप्लाई
सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। ऐसे में यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के 5 आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपना मोबाइनल नंबर व इमेल आईडी को दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

गुरुकुल के द्वारा भारतीय संस्कृति की सिखाई जा रही सनातन संस्कार

आशुतोष रांका ने प्रदेश सरकार को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया

राजस्थान यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर CJP ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है।


