होमकृषिRajasthan Monsoon: राजस्थान में आज मानसून की 'विदाई बारिश', जयपुर, अजमेर समेत 6 संभागों में अलर्ट, जानें मौसम अपडेट
कृषि

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में आज मानसून की 'विदाई बारिश', जयपुर, अजमेर समेत 6 संभागों में अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज से मानसून की आखिरी हल्की से मध्य्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार कल से पश्चिमी राजस्थान में मानसून की विदाई होने की संभावना है। आगे जानिए आज कौनसे जिलों में बारिश होगी और इस…

Navbharat Times के अनुसार18 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
Rajasthan Monsoon: राजस्थान में आज मानसून की 'विदाई बारिश', जयपुर, अजमेर समेत 6 संभागों में अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज से मानसून की आखिरी हल्की से मध्य्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार कल से पश्चिमी राजस्थान में मानसून की विदाई होने की संभावना है। आगे जानिए आज कौनसे जिलों में बारिश होगी और इस सीजन मानसून कितना बरसा।

जयपुर: राजस्थान में मानसूनी सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन जाते-जाते मानसून प्रदेश के कई हिस्सों को तरबतर कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के 15 से अधिक जिलों में मेघगर्जन के साथ पानी बरसा, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

अजमेर में 4 तो सवाई माधोपुर में बरसा 3 इंच पानी

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा असर अजमेर, नागौर, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा और राजधानी जयपुर में देखने को मिला।

अजमेर: सर्वाधिक 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर दरिया जैसा नजारा देखने को मिला।

सवाई माधोपुर: करीब 3 इंच बारिश दर्ज हुई।

जयपुर, नागौर और दौसा: इन जिलों में 2 से 2.5 इंच तक झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली।

18 सितंबर: 6 संभागों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज 18 सितंबर को भी राज्य के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 20 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रह सकता है।

19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके साथ ही राज्य से मानसून की आधिकारिक विदाई के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी। 21 सितंबर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाने का अनुमान जताया गया है, जिसके बाद धीरे-धीरे गुलाबी ठंड की दस्तक का अहसास होने लगेगा।

इस मानसून सीजन के बारिश के आंकड़े

इस मानसून सीजन में 17 सितंबर तक प्रदेश में कुल 328.18 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस अवधि तक का सामान्य औसत 410.65 मिमी रहता है। पूरे मानसूनी सीजन का कुल औसत 424.71 मिमी माना जाता है। हालांकि, अंतिम दौर की इस बारिश ने जलभराव वाले बांधों और जलाशयों के जलस्तर में सुधार किया है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें