राजस्थान में बारिश की चेतावनी: जल्द बढ़ेगी तेज बारिश की तीव्रता
Rajasthan Weather Update पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर, बीकानेर, उदयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अगले 3 घंटों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather Update पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर, बीकानेर, उदयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अगले 3 घंटों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है।
जयपुर: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार पूर्वी भारत से उठा यह सिस्टम अब कमजोर होकर 'डिप्रेशन' के रूप में उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है। अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने से गुरुवार से पूरे राजस्थान में बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों तेजी से बढ़ेंगे।
आगामी 3 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
जयपुर मौसम केंद्र की ओर से जारी तात्कालिक चेतावनी के मुताबिक-
ऑरेंज अलर्ट (बीकानेर, सलूंबर, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और श्रीगंगानगर): इन जिलों और इनके आसपास के इलाकों में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। संवेदनशील स्थानों, बिजली के खंभों और कच्चे ढांचों को नुकसान हो सकता है। लोगों को पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है।
येलो अलर्ट (सीकर, चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन, झुंझुनूं, दौसा, करौली, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़): यहां 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश के आसार हैं।
अगस्त की शुरुआत में होंगी तेज बौछारें
मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह प्रदेश के 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नए मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार (31 जुलाई) को 5 जिलों और 1 अगस्त को 7 जिलों में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में भी प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 से 6 दिनों तक मध्यम से तेज और कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
प्रतापगढ़ में 40 मिमी वर्षा, श्रीगंगानगर में पारा 40 पार
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक बारिश प्रतापगढ़ जिले में 40 मिमी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त दौसा के बांदीकुई में 36 मिमी, बैजूपाड़ा में 23 मिमी, अलवर के टहला में 20 मिमी और मालाखेड़ा में 15 मिमी बारिश हुई। जयपुर, बारां, भीलवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, कोटा और टोंक में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
इसके विपरीत पश्चिमी राजस्थान में धूप और उमस ने परेशान किया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, नए सिस्टम के असर से पश्चिमी राजस्थान के इन इलाकों में भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश के प्रमुख जिलों का न्यूनतम और अधिकतम संभावित तापमान
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में गर्मी और उमस से लोग परेशान, मौसम विभाग ने 3-4 दिन बारिश की संभावना जताई

राजस्थान हाई कोर्ट ने अजमेर दरगाह विवाद में डॉ. राजवर्धन सिंह परमार को पक्षकार बनाने का आदेश क्यों ना कर दें निरस्त?

राजस्थान की पर्यटन निवेश पाइपलाइन: डिप्टी सीएम की समीक्षा और नई पहल


