Rajasthan Mausam: आज 30-40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जयपुर, कोटा सहित इन 6 संभागों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में 30-40 KM/H की हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर: राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों की…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में 30-40 KM/H की हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जयपुर: राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों की विदाई से ठीक पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की ताजा अपडेट के अनुसार, आज 17 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज रफ्तार हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।
आज इन 7 संभागों में बरसेंगे बादल, 30-40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितंबर को राज्य के सात प्रमुख संभागों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
प्रभावित संभाग: जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग।
हवा की रफ्तार: बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने (मेघगर्जन) की संभावना है।
बारिश का असर: इन संभागों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम तो कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश दर्ज की जा सकती है।
18 सितंबर को भी जारी रहेगी बारिश, 19 से मानसून की विदाई की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर ने अगले दो-तीन दिनों के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया है।
18 सितंबर: राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं।
19 सितंबर से बदलाव: पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में 19 सितंबर के आसपास से बारिश की गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही राज्य से मानसून की वापसी (Monsoon Withdrawal) के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी।
मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


