होमशिक्षा-करियरराजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क: प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने की पहली अवसर
शिक्षा-करियर

राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क: प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने की पहली अवसर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम में 27 जुलाई से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। सूत्र: rajasthan ldc answer key 2026 released for lower division clerk objection window will be active from 27 july

Jagran के अनुसार25 जुलाई 2026 को 10:02 am बजे
राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क: प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने की पहली अवसर

सौजन्य से:- Jagran

Rajasthan LDC Answer Key 2026: राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो 27 जुलाई से एक्टिव

राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम में 27 जुलाई से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। ...और पढ़ें

HighLights

- एलडीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी।

- 27 जुलाई से स्वीकार की जाएगी आपत्ति।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों की जांच करने के लिए आसंर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं।

- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Corner सेक्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आंसर-की सेक्शन पर Rajasthan LDC Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Rajasthan LDC Answer Key 2026 Direct Link

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

आरएसएसबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 जुलाई से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 28 जुलाई रात 11.59 बजे तक मौका दिया जाएगा। साथ ही जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम में आवेदन किया था। वे उम्मीदवार निर्धारित आपत्ति शुल्क के साथ बोर्ड के कार्यालय में 27 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

ऑब्जेक्शन फीस

आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना जरूरी है। प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन फीस 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा बाद में उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

खबरें और भी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें