Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, जयपुर, भरतपुर कोटा सहित जानें कौनसे जिले भीगेंगे
Rajasthan Weather: राजस्थान में बंगाल की खाड़ी के कम दबाव क्षेत्र और ट्रफ लाइन से मानसून दोबारा मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में 16 सितंबर तक आकाशीय बिजली और तेज हवाओ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather: राजस्थान में बंगाल की खाड़ी के कम दबाव क्षेत्र और ट्रफ लाइन से मानसून दोबारा मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में 16 सितंबर तक आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बारिश होगी।
जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का यह क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से सटी बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। आने वाले दिनों में इसके धीरे-धीरे मध्य भारत से होते हुए पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना बनी हुई है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन फिलहाल श्रीगंगानगर और जबलपुर से गुजरते हुए इसी कम दबाव के क्षेत्र से होकर निकल रही है।
इन जिलों में होगी मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के इस नए सिस्टम के असर से पूर्वी और मध्य राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
जयपुर, भरतपुर, कोटा सहित इन जिलों में बारिश की चेतावनी
15 से 16 सितंबर के दौरान यह मौसमी बदलाव और व्यापक रूप ले लेगा। इस अवधि में जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश का दायरा बढ़ेगा। विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग तथा इनके आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है।
पश्चिमी राजस्थान में भी राहत की बूंदें
पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। यहां 13 से 15 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।
दक्षिणी जिलों में हुई मूसलाधार बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मानसून मेहरबान रहा। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न जाने की सलाह दी है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


