होमकृषिRajasthan Ka Mausam: खत्म हुआ इंतजार, कल से फिर होगी बारिश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे बादल
कृषि

Rajasthan Ka Mausam: खत्म हुआ इंतजार, कल से फिर होगी बारिश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे बादल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम की बेरुखी के बाद अब बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है। आगे जानिए आपके जिले में भी ब…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार10 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
Rajasthan Ka Mausam: खत्म हुआ इंतजार, कल से फिर होगी बारिश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे बादल

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम की बेरुखी के बाद अब बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है। आगे जानिए आपके जिले में भी बारिश होगी या नहीं।

जयपुर: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी शुष्क हवाओं और कड़ाके की धूप से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में मानसून एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहा है। जहां वर्तमान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम सूखा बना हुआ है, वहीं 11 सितंबर से बारिश का नया और मजबूत दौर शुरू होने वाला है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तट पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस मौसमी प्रणाली के सक्रिय होते ही राजस्थान के वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जिससे थमा हुआ मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा।

पूर्वी राजस्थान: 11 सितंबर से बदलेगा मिजाज

शुरुआती असर (11 सितंबर): जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश के साथ नए स्पेल का आगाज होगा।

बारिश में बढ़ोतरी (12 से 15 सितंबर): मानसून का दायरा बढ़ेगा और अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर तथा कोटा संभाग के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

भारी बारिश का अलर्ट (13-14 सितंबर): कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। यहां कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी राजस्थान: छिटपुट बौछारों की संभावना

13 से 15 सितंबर के बीच मरुधरा के बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि यहाँ भारी बारिश के आसार कम हैं, लेकिन कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

कोटा और हाड़ौती में 13 व 14 सितंबर को भारी बारिश

मानसून के इस री-एंट्री से खेतों में खड़ी फसलों को संजीवनी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कोटा और हाड़ौती अंचल में 13 व 14 सितंबर को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। अगर आप अगले 3-4 दिनों में जयपुर, कोटा, उदयपुर या अजमेर की तरफ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने साथ छाता और रेनकोट रखना न भूलें।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें