Rajasthan: राजस्थान में BSP का चुनावी बिगुल! आकाश आनंद की हुंकार; निकाय-पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान
{"_id":"6a6c8d075e7da8007405d5d3","slug":"bsp-rajasthan-local-body-panchayat-elections-akash-anand-jaipur-mega-conference-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान में BSP का चुनावी बि…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a6c8d075e7da8007405d5d3","slug":"bsp-rajasthan-local-body-panchayat-elections-akash-anand-jaipur-mega-conference-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान में BSP का चुनावी बिगुल! आकाश आनंद की हुंकार; निकाय-पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजस्थान में BSP का चुनावी बिगुल! आकाश आनंद की हुंकार; निकाय-पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान
Fri, 31 Jul 2026 05:28 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:28 PM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी ने सभी चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। 23 अगस्त को जयपुर में आकाश आनंद की मौजूदगी होगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी चुनावी रणनीति का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने साफ किया है कि वह किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और सभी निकाय एवं पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। इसके लिए 23 अगस्त को जयपुर के बिड़ला सभागार में विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन और संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
23 अगस्त को जयपुर में होगा शक्ति प्रदर्शन
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा की जाएगी और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी ने प्रदेशभर के जिलों, ब्लॉकों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने का आह्वान किया है।
'गठबंधन नहीं, अपने दम पर चुनाव'
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने कहा कि पार्टी राजस्थान में तीसरी मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से निराश होकर सर्वसमाज के लोग बसपा से जुड़ रहे हैं। इसी बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए पार्टी ने सभी चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांग्रेस में गहलोत-डोटासरा विवाद पर क्या बोले मालवीय? खुद को बताया 'छोटा नेता', कहा- सभी बड़े नेता बराबर
गांव-गांव तक चलेगा जनसंपर्क अभियान
प्रदेश सचिव जगन सिंह जाटव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांशीराम और मायावती के ‘सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति’ के मिशन को प्रदेश के हर गांव और ढाणी तक पहुंचाया जाएगा। चुनाव आयोग की अधिसूचना से पहले ही भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी, एआईएमआईएम और अब बसपा की सक्रियता से राजस्थान के निकाय और पंचायत चुनावों का मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज 20 अगस्त से, सरकार पेश कर सकती कई अहम विधेयक

राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और डोटासरा की अनबन पर सुप्रीम कोर्ट का स्थिति समीक्षा का निर्णय

राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: OBC का सर्वे पूरा! 15 अगस्त को तय होगी आरक्षण की तस्वीर, जानिए आगे का पूरा प्लान