जयपुर राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज 20 अगस्त से, सरकार पेश कर सकती कई अहम विधेयक
जयपुर : राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज 20 अगस्त से होगा. राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय से सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी हुई है. 16वीं राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पेश कर स…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर : राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज 20 अगस्त से होगा. राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय से सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी हुई है. 16वीं राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है.
लोकसभा से पारित एंटी पेपरलीक बिल के अनुरूप राज्य स्तर पर कानूनी प्रावधान, नगरीय विकास, स्थानीय स्वशासन और राजस्व से जुड़े संशोधन विधेयक शामिल हो सकते हैं. अनुपूरक अनुदान मांगें और विभागीय संशोधन विधेयक भी सदन में लाए जा सकते हैं.
समान नागरिक संहिता (UCC) से संबंधित प्रस्तावित विधेयक भी सदन में लाया सकता है. आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले सत्तापक्ष-विपक्ष दोनों के लिए अहम है. विधानसभा सचिवालय ने सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक-तकनीकी तैयारियां की शुरू हो गई हैं. हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक सत्र का विस्तृत विधायी एजेंडा जारी नहीं हुआ.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और डोटासरा की अनबन पर सुप्रीम कोर्ट का स्थिति समीक्षा का निर्णय

राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: OBC का सर्वे पूरा! 15 अगस्त को तय होगी आरक्षण की तस्वीर, जानिए आगे का पूरा प्लान

राजस्थान में OBC सर्वे पूरा, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियां तेज


