Rajasthan: खाकी का खौफ खत्म? पुलिस के सामने ही थप्पड़-घूंसों की बरसात, कस्टडी में लेने के बाद भिड़े दो पक्ष
{"_id":"6a5b44a6ef3b538535055250","slug":"bundi-police-viral-video-bundi-news-c-1-1-noi1554-4514927-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: खाकी का खौफ खत्म? पुलिस के सामने ही थप्पड़-घूंसों क…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a5b44a6ef3b538535055250","slug":"bundi-police-viral-video-bundi-news-c-1-1-noi1554-4514927-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: खाकी का खौफ खत्म? पुलिस के सामने ही थप्पड़-घूंसों की बरसात, कस्टडी में लेने के बाद भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: खाकी का खौफ खत्म? पुलिस के सामने ही थप्पड़-घूंसों की बरसात, कस्टडी में लेने के बाद भिड़े दो पक्ष
Sat, 18 Jul 2026 03:23 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:23 PM IST
सार
राजस्थान के बूंदी जिले के आकोदा गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद पुलिस की मौजूदगी में ही हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के आकोदा गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद उस समय बेकाबू हो गया, जब पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस के सामने ही लाठी-डंडे, थप्पड़ और घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई और मौके पर हालात संभालने को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, आकोदा गांव में एक ही समाज के दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर सड़क पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर दबलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।
एक पक्ष के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने एक पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा दिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस वाहन में बैठे लोग बाहर निकल आए और दोनों पक्षों के बीच फिर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों के सामने ही लाठी-डंडे चलने लगे, जबकि कई लोग एक-दूसरे पर थप्पड़ों और घूंसों की बरसात करते नजर आए। कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग पुलिस की मौजूदगी में भी एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं। पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए लोगों को अलग करने का प्रयास करते नजर आते हैं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और दोनों पक्षों के लोगों को दोबारा हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें- पुलिस ने घेरा तो पुल से छलांग लगा बैठे पांच बदमाश, मुठभेड़ के बाद हथियार सहित दबोचा
हालात पर काबू पाया
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, शांति भंग करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है