राजस्थान: उदयपुर में पेड़ पर लटकाकर बेरहमी से युवक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
उदयपुर में एक nuovo वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक को पेड़ पर लटकाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a5a69210dcd2bc9d704ac04","slug":"youth-beaten-after-being-hung-from-a-tree-in-udaipur-second-video-goes-viral-police-searching-for-the-accused-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4514441-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर में पेड़ पर लटकाकर युवक को बेरहमी से पीटा! तमाशा देखते रहे पास खड़े लोग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर में पेड़ पर लटकाकर युवक को बेरहमी से पीटा! तमाशा देखते रहे पास खड़े लोग, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 18 Jul 2026 08:12 AM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:12 AM IST
सार
कमोल गांव की घटना का वीडियो वायरल होने के ठीक तीन दिन बाद उदयपुर में युवक के साथ मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवक को पेड़ से लटकाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट का एक और मामला सामने आया है। तीन दिन पहले हुई कमोल गांव की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक को रस्सी के सहारे पेड़ से लटकाकर बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पेड़ से लटकाकर की मारपीट
वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को रस्सी के सहारे पेड़ से लटकाकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि युवक के चेहरे पर बार-बार पानी डाला जा रहा है। वहीं कुछ लोग आसपास मौजूद ग्रामीणों को मोबाइल से वीडियो नहीं बनाने और उसे सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की हिदायत देते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना कब की है और वीडियो में दिखाई देने वाला युवक कौन है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सबसे पहले पीड़ित युवक की पहचान की जा रही है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pali News: हाईवे किनारे होटल में घुसा बेकाबू टैंकर, एक युवक की मौत, संचालक का पोता गंभीर घायल
गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी उदयपुर जिले के कमोल गांव में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप था कि शराबबंदी का उल्लंघन करने पर गांव के कुछ पंचों ने युवक के एक पैर में रस्सी बांधकर उसे बरगद के पेड़ से लटका दिया था और उसके साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। घटना 12 मई 2026 की बताई गई थी, जबकि इसका वीडियो 14 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
लगातार सामने आ रहे वीडियो से उठ रहे सवाल
जिले में लगातार इस तरह की घटनाओं के वीडियो सामने आने से कानून-व्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल हुए नए वीडियो के हर पहलू की जांच की जा रही है। पीड़ित और आरोपियों की पहचान होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


