Rajasthan: अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 2 दिन में 1259 हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई; 221 तस्कर गिरफ्तार
{"_id":"6a617ea5cfddec0c110fa573","slug":"rajasthan-police-crackdown-1259-criminals-220-ndps-cases-221-arrested-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 2 दि…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a617ea5cfddec0c110fa573","slug":"rajasthan-police-crackdown-1259-criminals-220-ndps-cases-221-arrested-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 2 दिन में 1259 हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई; 221 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 2 दिन में 1259 हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई; 221 तस्कर गिरफ्तार
Thu, 23 Jul 2026 08:09 AM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:09 AM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी विशेष अभियान के पहले दो दिनों में 1,259 आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 220 मामले दर्ज कर 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि साइबर अपराध के 52 मामलों में 111 आरोपियों को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस ने राज्यभर में चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत पहले दो दिनों में 1,259 आदतन और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह अभियान 20 जुलाई से शुरू हुआ है और 20 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य आदतन अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, साइबर अपराधियों, आर्म्स एक्ट के उल्लंघनकर्ताओं और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करना है।
ड्रग तस्करों पर सबसे बड़ा एक्शन
विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 220 मामले दर्ज किए और 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए।
साइबर अपराधियों पर भी कार्रवाई
राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 मामले दर्ज किए। इन मामलों में 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
20 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह राज्यव्यापी अभियान 20 जुलाई से 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चिन्हित कुख्यात अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई, गिरफ्तारी और निरोधात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में टूट पड़ा मानसून : ब्यावर में 9 इंच बारिश, अगले दो दिन भी भारी से अतिभारी बरसात का अलर्ट
'अपराध पर जीरो टॉलरेंस'
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, साइबर अपराध तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत यह अभियान जारी रहेगा, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में सोगरिया स्टेशन परिसर में घुसा मगरमच्छ: नाले से निकलकर स्टेशन क्षेत्र में पहुंचा पांच फीट लंबा क्रोकोडाइल, लोगों ने बनाया वीडियो - Kota News

18.93 लाख की साइबर ठगी: राजस्थान पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ा, ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को देता था खाते

जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज