होमखेलPet Carnival : जयपुर को रेबीज फ्री सिटी बनाने की पहल, एक दिन में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन का बनेगा रिकॉर्ड !
खेल

Pet Carnival : जयपुर को रेबीज फ्री सिटी बनाने की पहल, एक दिन में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन का बनेगा रिकॉर्ड !

Pet Carnival : जयपुर को रेबीज फ्री सिटी बनाने की पहल, एक दिन में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन का बनेगा रिकॉर्ड ! नगर निगम ने चेताया कि 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो पेट ओनर को फाइनेंशियल पेनल्टी भुगतनी पड़ेगी. Published…

ETV Bharat के अनुसार2 अगस्त 2026 को 02:15 pm बजे
Pet Carnival : जयपुर को रेबीज फ्री सिटी बनाने की पहल, एक दिन में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन का बनेगा रिकॉर्ड !

सौजन्य से:- ETV Bharat

Pet Carnival : जयपुर को रेबीज फ्री सिटी बनाने की पहल, एक दिन में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन का बनेगा रिकॉर्ड !

नगर निगम ने चेताया कि 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो पेट ओनर को फाइनेंशियल पेनल्टी भुगतनी पड़ेगी.

Published : August 2, 2026 at 7:30 PM IST

जयपुर: राजस्थान में जयपुर नगर निगम ने फ्रेंडशिप डे पर रविवार को शहर को 'रेबीज फ्री सिटी' बनाने के उद्देश्य से विशेष पेट कार्निवाल किया. यहां बड़ी संख्या में लोग अपने पालतू डॉग और कैट को लेकर पहुंचे, जहां फ्री रेबीज वैक्सीनेशन, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराया गया. निगम प्रशासन की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई. साथ ही एक चेतावनी भी जारी की गई कि 30 सितंबर तक यदि रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया तो पेट ओनर को फाइनेंशियल पेनल्टी भुगतनी पड़ेगी. वहीं दिनभर 2000 से ज्यादा पालतू डॉग और कैट का रजिस्ट्रेशन किया गया, जो किसी भी नगर निगम की ओर से एक दिन में सर्वाधिक पैट रजिस्ट्रेशन में शामिल है.

पेट कार्निवल को लेकर जयपुरवासियों का उत्साह इतना ज्यादा रहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि लंबे समय से पालतू पशुओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जटिल होने और लोगों में जागरूकता की कमी के कारण बड़ी संख्या में पेट डॉग और कैट का न तो रजिस्ट्रेशन कराया जाता था और न ही समय पर उनका रेबीज टीकाकरण होता था. इसी समस्या को दूर करने के लिए निगम प्रशासन ने प्रक्रिया को आसान बनाते हुए ये विशेष अभियान शुरू किया है.

पढ़ें: Followup : एक्शन मोड में प्रशासन, सभी नगरीय निकायों में बनेंगे डॉग्स शेल्टर होम

अभियान का मकसद: उन्होंने कहा कि निगम लगातार स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर उनका स्टेरलाइजेशन और रेबीज वैक्सीनेशन कर रहा है, लेकिन पालतू जानवरों का वैक्सीनेशन पूरी तरह उनके मालिकों की जिम्मेदारी है. कई बार लोग जब अपने पालतू डॉग को सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने लेकर जाते हैं तो आसपास के लोगों के मन में ये आशंका रहती है कि कहीं वो बिना वैक्सीनेशन का तो नहीं है. इसी डर को खत्म करने और शहर को रेबीज मुक्त बनाने के उद्देश्य से ये अभियान चलाया जा रहा है.

1000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य :आयुक्त ने बताया कि निगम ने एक दिन में 1000 पेट रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा था, लेकिन लोगों की भागीदारी को देखते हुए ये संख्या इससे भी ज्यादा रहने की उम्मीद है. यदि ऐसा होता है तो ये किसी भी नगर निगम की ओर से एक दिन में सबसे ज्यादा पेट रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड होगा.

पढ़ें: एनिमल वेलफेयर और पब्लिक सेफ्टी के बीच संतुलन तलाशने की चुनौती, आखिर समाधान क्या?

घर बैठे दो मिनट में होगा रजिस्ट्रेशन :नगर निगम ने रविवार से पेट रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन लिंक भी शुरू कर दिया है. अब पेट ओनर अपने घर बैठे ही अपने डॉग या कैट का रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. इसके लिए केवल पालतू जानवर की फोटो और रेबीज वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा. पूरी प्रक्रिया करीब दो मिनट में पूरी हो जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले इसमें स्टेरलाइजेशन का भी एक कॉज लगा हुआ था, जिसे हटाया गया है, ताकि आम जनता घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सके. कमिश्नर ने कहा कि पहले की प्रोसेसिंग कमियों को दूर कर पोर्टल को ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाया गया है.

30 सितंबर तक मौका, फिर लगेगा 5 हजार का जुर्माना : आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि सभी पेट ओनर्स को 30 सितंबर तक पालतू जानवर का रजिस्ट्रेशन कराने का समय दिया गया है. इसके बाद यदि बिना रजिस्ट्रेशन वाला पेट पाया गया या शिकायत मिली तो संबंधित मालिक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क भी अलग से जमा कराना होगा, ताकि भविष्य में नियमों की अनदेखी न हो. फिलहाल, केवल आर्थिक दंड का प्रावधान रखा गया है, आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ा निगम : पैट कार्निवाल में लोगों का उत्साह उम्मीद से कहीं ज्यादा देखने को मिला. दिनभर चले इस आयोजन में 2000 से ज्यादा पालतू डॉग और कैट का रजिस्ट्रेशन किया गया, जो किसी भी नगर निगम की ओर से एक दिन में किए गए सबसे अधिक पैट रजिस्ट्रेशन में शामिल है. इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी रिकॉर्ड को रिकॉग्नाइज करने के लिए मौजूद रही. इस कार्निवल में हुए पैट रजिस्ट्रेशन को वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए निगम अप्लाई करेगा. कार्निवाल का एक और खास आकर्षण 30 किलो वजनी डॉग पिज्जा भी रहा. उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस विशाल पिज्जा को कार्यक्रम में मौजूद पेट डॉग्स के साथ कम्युनिटी डॉग्स को भी खिलाया गया.

पढ़ें: ETV भारत का ग्राउंड रियलिटी चेक : जयपुर का डॉग शेल्टर कितना तैयार, कितना अधूरा?

जिम्मेदार पेट पैरेंटिंग को बढ़ावा : आयोजन समिति से जुड़े डॉग लवर वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन नहीं बल्कि लोगों में रिस्पॉन्सिबल पेट पैरेंटिंग की भावना विकसित करना भी है. कार्यक्रम में आने वाले पेट ओनर्स को फ्री वैक्सीनेशन के साथ-साथ गिफ्ट हैम्पर, पेट फूड, डॉग आइसक्रीम, नेम टैग, बिस्किट और फोटो फ्रेम भी दिए गए. स्ट्रीट पप्पीज को गोद लेने की भी विशेष व्यवस्था की गई. जो लोग यहां से किसी स्ट्रीट डॉग को गोद ले रहे हैं, उनके लिए नगर निगम की ओर से फ्री रजिस्ट्रेशन, रेबीज वैक्सीनेशन और माइक्रोचिपिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. माइक्रोचिप लगने से यदि पालतू जानवर कभी खो जाए तो उसे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा.

लोगों से भागीदारी की अपील: निगम प्रशासन का मानना है कि यदि ज्यादा से ज्यादा पालतू जानवरों का समय पर वैक्सीनेशन और रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित हो जाए तो आने वाले समय में जयपुर को रेबीज फ्री सिटी बनाने के लक्ष्य को काफी हद तक हासिल किया जा सकता है. इसके लिए निगम प्रशासन लोगों से भी सक्रिय भागीदारी की अपील कर रहा है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें