जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं Jaipur News: इनाया ने कहा कि भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में घाना की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब जीता, लेकिन उन्हें सबसे…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
Jaipur News: इनाया ने कहा कि भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में घाना की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब जीता, लेकिन उन्हें सबसे अधिक गर्व इस बात का है कि वह भारत की बेटी हैं.
अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित रोबोफेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप-2026 में विश्व विजेता बनने के बाद जयपुर पहुंचीं इनाया खान का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. समर्थकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया. इस दौरान इनाया ने अपनी ऐतिहासिक सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को दिया.
इनाया ने कहा कि यदि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो उसके पीछे इस अभियान की बड़ी भूमिका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों को आगे बढ़ने का जो विश्वास दिया, उसी का परिणाम है कि आज देश की लाखों बेटियां विज्ञान, तकनीक, खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसी सोच और प्रेरणा से आगे बढ़ने का हौसला मिला.
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहती हैं इनाया
इनाया ने कहा कि भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में घाना की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब जीता, लेकिन उन्हें सबसे अधिक गर्व इस बात का है कि वह भारत की बेटी हैं और उनकी इस उपलब्धि से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है. उन्होंने कहा कि उनका सपना आगे भी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा करना है.
गौरतलब है कि इनाया खान ने अमेरिका के मिशिगन राज्य के साउथफील्ड स्थित लॉरेंस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित Robofest World Championship 2026 की Junior Building Bridges श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए कई देशों की टीमों को पीछे छोड़ा और यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की.
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं इनाया खान
इनाया राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग की ओर से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं. उनकी इस उपलब्धि को भारत और घाना, दोनों देशों के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है. जयपुर में उनके स्वागत के दौरान लोगों ने उन्हें नई पीढ़ी की प्रेरणा बताते हुए कहा कि इनाया की सफलता यह साबित करती है कि बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे विश्व मंच पर भी देश का गौरव बढ़ा सकती हैं.
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान की बेटी का 'गोल्डन पंच'!

जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप: असम व मिजोरम को हरा राजस्थान टीम ने सेक्शन सी पूल में किया टॉप - Barmer News

फातिमा सुल्ताना बाघों को राजस्थान के जंगलों में वापस ले आईं


