अजमेर: जन अधिकार पार्टी-जन शक्ति का ऐलान, Gen Z को देश सेवा के लिए देगी राजनीतिक मंच
अजमेर: जन अधिकार पार्टी-जन शक्ति का ऐलान, Gen Z को देश सेवा के लिए देगी राजनीतिक मंच जन अधिकार पार्टी-जन शक्ति के अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि उनकी पार्टी देश में बदलाव के लिए Gen Z को राजनीतिक मंच देगी. Published : August…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर: जन अधिकार पार्टी-जन शक्ति का ऐलान, Gen Z को देश सेवा के लिए देगी राजनीतिक मंच
जन अधिकार पार्टी-जन शक्ति के अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि उनकी पार्टी देश में बदलाव के लिए Gen Z को राजनीतिक मंच देगी.
Published : August 2, 2026 at 5:50 PM IST
अजमेर: देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवा पीढ़ी (Gen Z) को मंच देने और धर्म की राजनीति के खिलाफ मोहब्बत का संदेश फैलाकर आम जन को जोड़ने के उद्देश्य से जन अधिकार पार्टी-जन शक्ति सक्रिय हुई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने अजमेर शरीफ की यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में यह ऐलान किया. आज़ाद अली हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में पार्टी की मजबूती और देश की खुशहाली की दुआ मांगने पहुंचे. उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजू अरोड़ा भी मौजूद थे. दरगाह में सैय्यद नदीम चिश्ती ने दोनों की ज़ियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया.
दरगाह जियारत के बाद आज़ाद अली ने कहा कि देश अब बदलाव चाहता है. युवा शिक्षा और विकास की राह पर चलना चाहते हैं, न कि धर्म की नफरत भरी राजनीति. मौजूदा हालात में युवा भाजपा और कांग्रेस से छुटकारा पाना चाहते हैं और बड़े बदलाव की उम्मीद रखते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि अंग्रेजों के समय भी मुसीबत में देश एकजुट था, अब आजाद भारत में सभी मिलजुलकर रहते हैं, इसलिए सबके बराबर अधिकार हैं. हिंदू-मुस्लिम एकता को कोई तोड़ न सके, इसी मकसद से जन अधिकार पार्टी बनाई गई है. उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए Gen Z को अपना मंच प्रदान करेगी और जनशक्ति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी.
इसे भी पढ़ें- एनसीपी नेता सारंग ने की अजमेर दरगाह में जियारत, दिवंगत नेता अजित पंवार की आत्मा की शांति की दुआ की
नौजवानों और शिक्षा को रोजगार की जरूरत: आजाद अली ने कहा कि हिटलरशाही सरकार के सामने अन्य पार्टियां अपनी आवाज मजबूती से नहीं उठा पा रही हैं, इसलिए तीसरे विकल्प के रूप में जन अधिकार पार्टी खड़ी की गई है. पार्टी में समाजसेवा और देशसेवा की भावना रखने वाले विभिन्न सामाजिक, जाति और धर्म के अच्छे नेताओं को जोड़ा जाएगा. जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन पर बोलते हुए आजाद अली ने कहा कि मौजूदा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्र प्रदर्शन को गंभीरता से लेना चाहिए. यह बड़े बदलाव का संदेश है. देश के नौजवानों और शिक्षा को रोजगार की जरूरत है. बेरोजगारी और अंधभक्ति से मुक्ति चाहिए. देश को तरक्की और खुशहाली की ओर बढ़ना होगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

MP Weather News: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, राजस्थान का सिस्टम खत्म, अब 7 दिन नहीं बनेगा नया डिप्रेशन, जानिए कहां होगी बारिश

राज्यों की उच्च शिक्षा को गति दें: राजस्थान के राज्यपाल की अपील

दुनिया भर के छात्र राजस्थान में जैन जीवन शैली का अनुभव करते हैं


