पंचकूला फायरिंग के शकील अंसारी को लाने आ सकती है राजस्थान पुलिस
पंचकूला में भाजपा नेता नरेंद्र लुबाना के भाई रतन लुबाना पर फायरिंग के मामले में हार्डकोर क्रिमिनल शकील अंसारी से पूछताछ करने के लिए राजस्थान पुलिस पंचकूला आ सकती है। शकील अंसारी पर रोहित गोदारा गैंग के साथ जुड़ने का आरोप है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panchkula
- Panchkula Firing Case | Shakeel Ansari Rajasthan Police Custody Update
पंचकूला के क्लब ऑनर पर फायरिंग केस:पंजाब का शकील अंसारी खोलेगा राज, राजस्थान से प्रोडक्शन पर लाएगी पुलिस
- कॉपी लिंक
हरियाणा के BJP नेता नरेंद्र लुबाना के भाई रतन लुबाना पर फायरिंग केस में अब हैंडलर शकील अंसारी से पूरा खुलासा करवाया जाएगा। शकील अंसारी का पंचकूला पुलिस ने प्रोडक्शन मांगी है, जिस पर आज फैसला होगा। पंजाब के हार्डकोर क्रिमिनल और रोहित गोदारा गैंग के है
पंजाब के लुधियाना निवासी हार्डकोर बदमाश शकील अंसारी श्रीगंगानगर में किसी बड़ी फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचा था। बाइक पर गए शकील अंसारी को राजस्थान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उसने फायरिंग कर दी। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इसी दौरान पुलिस की गोली शकील अंसारी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया।
सबसे पहले जानिए, कैसे हुई लुबाना पर फायरिंग…
सेक्टर-5 की मार्केट में आधी रात को हमला: बुधवार रात 12 बजे के करीब रतन लुबाना सेक्टर-5 के स्विस सड़क किनारे खड़ी अपनी कार की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान वह वहां मौजूद एक व्यक्ति से कुछ देर बातचीत करते नजर आते हैं। बातचीत के बाद जैसे ही वो लांज के पास गुजर रहे थे, तभी उनके सामने अचानक बाइक पर सवार दो युवक आए।
अचानक दो युवक पिस्तौल लेकर पीछे भागे: इसके बाद कि अचानक दो युवक पिस्तौल लेकर रतन लुबाना के पीछे भागने लगते हैं। जिनसे बचने के लिए रतन लुबाना भागते हुए एक बार गिर भी जाते हैं। लेकिन उसके बाद उठकर फिर दौड़ लगाते हैं। घटना के दौरान आसपास काफी लोग मौजूद थे, जो वीडियो में दिख रहा है। लेकिन किसी ने भी दोनों शूटरों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई।
तेजी से न भागते तो जान बचना मुश्किल था: सीसीटीवी फुटेज से साफ दिख रहा है कि बदमाश उन्हें जान से मारने के इरादे से ही आए थे। वो लगातार सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल से गोलियां चला रहे हैं। निशाना न चूके, इसलिए दोनों हाथों से पिस्टल को थाम रखा है। यदि लुबाना हिम्मत करके तेजी से दौड़ न लगाते तो उनका बचना मुश्किल था। रतन लुबाना को गोली मारकर जो शूटर वापस लौट रहे थे, तो उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग वहां से भाग जाते हैं।
फायरिंग के बाद ही लुबाना को मोबाइल पर कॉल
रतन लुबाना पर फायरिंग होने के कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल लुबाना के परिवार ने रिसीव की। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया। पूछा-कितनी गोलियां लगी हैं इसको। परिवार के लोगों ने कहा कि हमें तो इसकी अभी जानकारी नहीं है। कॉलर बोला-यह दूसरों को 3 करोड़ रुपए दे रहा है। इसको गोली तो लगनी थी, आज नहीं तो कल मरेगा।
पहले भी रंगदारी की कॉल आई थी
रतन लुबाना सेक्टर-5 में ही एक क्लब में पार्टनर हैं। इसके अलावा उनके और बिजनेस भी हैं। परिवार के सूत्रों का कहना है कि लुबाना के पास पहले भी रंगदारी मांगने के लिए कॉल आई थी। हालांकि यह कॉल किसकी थी, कितने पैसे मांगे गए थे और तब पुलिस ने क्या कार्रवाई की गई, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार भी अभी सहमा हुआ है और कुछ भी कहने से बच रहा है।
एनकाउंटर के बाद के PHOTOS…
जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर और शूटर कौन…
मट्टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदीः बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के समय डिटेक्टिव स्टाफ का एक जवान मौके पर मौजूद था। जिसने शूटरों का पीछा करना शुरू किया और घटना की वीटी करवाई। सूचना पाकर डिटेक्टिव टीम, क्राइम ब्रांच-26 और ANC टीम हरकत में आई और मट्टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी।
नाकाबंदी देख शूटरों ने की फायरिंग: शूटरों ने पीछा कर रहे पुलिस जवान की गाड़ी पर बेला बिस्टा चौक व नाडा साहिब एरिया में भी फायरिंग की। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। जिसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे तो पुलिस ने जवाबी फायर किया।
दोनों बदमाशों के घुटनों पर लगी गोलियां : पंचकूला पुलिस की टीमों जब शूटरों पर जवाबी फायरिंग की तो दोनों के पैरो में घुटनों पर 2-2 गोलियां लगी है, जिन्हें पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से ब्लीडिंग ज्यादा होने के चलते उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया।
गोल्डी-गोदारा गैंग के शूटर : एनकाउंटर में पकड़े शूटरों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी जसविंद्र व होशियारपुर निवासी हरप्रीत के तौर पर हुई है। दोनों ही बदमाश गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा गैंग के शूटर हैं। जसविंद्र लुधियाना पर हत्या के प्रयास में 2 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
दोनों बदमाशों ने की 18 राउंड फायरिंग : पंजाब से आए दोनों शूटरों ने पुलिस व पार्षद के देवर रतन लुबाना पर करीब 18 राउंड फायरिंग की है। आरोपियों के पास से 2 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल मिली है। जिसमें 10 कारतूस लोड होने वाली मैग्जीन लगी हुई थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


