राजस्थान कांग्रेस चीफ डोटासरा और उनके समधी पर किरोड़ी बाबा का अटैक, OBC सर्टिफिकेट का उठाया ये मुद्दा
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोला है। मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डोटासरा पर एफआईआर की मांग की है। जयपुर: राजस्थान के कैबिनेट मंत्र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोला है। मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डोटासरा पर एफआईआर की मांग की है।
जयपुर: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डोटासरा ने राज्य सिविल सेवा में अपने परिवार के सदस्यों के चयन के लिए ओबीसी प्रमाण-पत्रों का दुरुपयोग किया।
डोटासरा ने मीणा से इस्तीफा देने की मांग की थी रिश्वतखोरी के एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि एक चिकित्सक और एक मंत्री की भूमिका संदिग्ध है। इसके बाद मीणा स्वयं एसीबी मुख्यालय पहुंचे थे और इस संबंध में अपना पक्ष रखा था। यह बात सामने आने के बाद डोटासरा ने मीणा से इस्तीफा और सफाई देने की मांग की थी।
फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट का उपयोग करने का आरोप
मंगलवार को लिखे पत्र में मीणा ने आरोप लगाया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और उनके रिश्तेदार (समधी) रमेश पूनिया ने अपने परिवार के सदस्यों के लिए 'फर्जी' ओबीसी गैर-क्रीमी लेयर (OBC) प्रमाण-पत्र जारी करवाने में मदद की, जिसके आधार पर उनका राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयन हुआ।
डोटासरा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई
मीणा ने कहा, यदि आवश्यकता हुई या कोई जांच एजेंसी चाहे तो मैं इसके साक्ष्य प्रस्तुत करूंगा। इस संबंध में डोटासरा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि आगामी दिनों ंमें इस मुद्दे पर सियासी पारा चढ़ना तय है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उत्तर भारत में साइबर अपराध की बढ़ती चुनौती: दिल्ली और राजस्थान सबसे आगे

कोटा में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर कई सेंटर सीज

जयपुर में दोस्त की हत्या के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव कर दिखाया दुस्साहस


