होमक्राइमजोधपुर: पूर्व NSG कमांडो के घर छापा, 6 किलो अफीम और ₹1.06 करोड़ नकद बरामद, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज
क्राइम

जोधपुर: पूर्व NSG कमांडो के घर छापा, 6 किलो अफीम और ₹1.06 करोड़ नकद बरामद, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज

Sign In Advertisement X राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर जिला पूर्व पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुरुव…

AajTak के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:04 am बजे
जोधपुर: पूर्व NSG कमांडो के घर छापा, 6 किलो अफीम और ₹1.06 करोड़ नकद बरामद, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर जिला पूर्व पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार देर रात पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर ड्रग तस्करी से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा. इस दौरान एक पूर्व एनएसजी कमांडो को गिरफ्तार किया गया. उसके घर से 6 किलो अफीम, 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपये नकद और एक कार बरामद हुई है.

डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतन सिंह के रूप में हुई है. वह पहले असम राइफल में तैनात था और बाद में एनएसजी कमांडो के रूप में भी सेवाएं दे चुका है. साल 2021 तक वह असम राइफल में कार्यरत था. इसके बाद उसने सेवानिवृत्ति ले ली और जोधपुर आकर ठेकेदारी का काम करने लगा.

मणिपुर में संपर्क के बाद ड्रग तस्करी में जुड़ने का शक

पुलिस के अनुसार, असम राइफल और एनएसजी में सेवा के दौरान रतन सिंह के मणिपुर में कई लोगों से संपर्क बने. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि इन्हीं संपर्कों के जरिए वह ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद अफीम और इतनी बड़ी नकदी का स्रोत क्या है.

Advertisement

बनाड़ थाना प्रभारी ईश्वरचंद पारिक और डीएसटी टीम ने गुरुवार रात करीब ढाई बजे रतन सिंह के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस को घर से 6 किलो अफीम मिली. इसके अलावा घर में रखे 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए. मौके से एक कार भी जब्त की गई. पूछताछ में रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि बरामद नकदी उसके दूसरे कारोबार की है. हालांकि पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली है और उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

नोट गिनने में पुलिस को लगे कई घंटे

बरामद नकदी इतनी ज्यादा थी कि पुलिस के पास देर रात नोट गिनने की मशीन उपलब्ध नहीं थी. ऐसे में पुलिसकर्मियों ने हाथ से नोट गिने. इस प्रक्रिया में कई घंटे लग गए, जिसके बाद कुल रकम 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपये निकली. पुलिस की कार्रवाई सिर्फ रतन सिंह के घर तक सीमित नहीं रही. इसके बाद जाजीवाल इलाके में भी छापेमारी की गई. यहां से रामनिवास विश्नोई को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने उसके घर से 6 किलो अफीम और 6 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. उससे भी पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

इसी अभियान के तहत डांगियावास थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई की. यहां एक वाहन से 40 किलो से अधिक डोडा जब्त किया गया. इस मामले में बालोतरा निवासी दिनेश विश्नोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डीसीपी मनीष चौधरी ने बताया कि तीनों मामलों की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग तस्करी का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही बरामद मादक पदार्थ और नकदी के स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें