होमसेहतसर्विस रोड की बदहाली: दुकानदारों और निवासियों को जल्द ठीक करवाने की मांग
सेहत

सर्विस रोड की बदहाली: दुकानदारों और निवासियों को जल्द ठीक करवाने की मांग

दूदू के सर्विस रोड पर डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे और कंक्रीट बाहर आने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Dainik Bhaskar के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:23 pm बजे
सर्विस रोड की बदहाली: दुकानदारों और निवासियों को जल्द ठीक करवाने की मांग

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Dudu

- Dudu Service Road Repair | Jaipur Ajmer Highway Potholes Complaint

दूदू में जयपुर-अजमेर सर्विस रोड बदहाल:डामर उखड़ने से गड्ढे हुए, NHAI से मरम्मत की मांग की

- कॉपी लिंक

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूदू स्थित सर्विस रोड की हालत जर्जर हो गई है। सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे और कंक्रीट बाहर आ गई है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

NHAI और ठेकेदार को दी शिकायत

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, डामर न होने के कारण दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे उनकी दुकानों में धूल भर जाती है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

राहगीरों और आसपास के निवासियों को भी धूल के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दूदू निवासी बलवंत कांटवा ने बताया कि इस सर्विस रोड की खराब हालत को लेकर NHAI और संबंधित ठेकेदार को लंबे समय से शिकायतें भेजी जा रही हैं।

जल्द ठी करवाने की मांग की

हालांकि, इन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बलवंत कांटवा और अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन तथा NHAI से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें