NHAI ने 5 से 30 रुपए तक बढ़ाई टोल दरें: सोमवार रात 12 बजे से बढ़ी रेट लागू हुई, जयपुर-दिल्ली का सफर 25 रुपए महंगा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Delhi Highway & Ring Road Toll Hike | New Rates Effective Today NHAI ने 5 से 30 रुपए तक बढ़ाई टोल दरें:सोमवार रात 12 बजे से बढ़ी रेट लागू हुई, जयपुर-दिल्ली का सफर 25 रुप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Delhi Highway & Ring Road Toll Hike | New Rates Effective Today
NHAI ने 5 से 30 रुपए तक बढ़ाई टोल दरें:सोमवार रात 12 बजे से बढ़ी रेट लागू हुई, जयपुर-दिल्ली का सफर 25 रुपए महंगा
- कॉपी लिंक
जयपुर से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले ट्रक, बस, लॉरी ड्राइवरों को अब ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल की दरों में रात से बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक की है।
जयपुर-दिल्ली (ओल्ड हाइवे) हाईवे पर मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा कनेक्टिंग रिंग रोड के सीतारामपुरा टोल और जयपुर-सीकर बाइपास पर टाटियावास टोल पर ये बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी बीती रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।
जयपुर-दिल्ली का सफर 25 रुपए महंगा
मनोहरपुर टोल मैनेजर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक कार, जीप या वैन चालक (प्राइवेट वाहन) पर टोल रेट पर 5 रुपए की बढ़ोतरी की है, जबकि लाइट कॉमर्शियल व्हीकल जैसे मिनी ट्रक, टैम्पो, बस, बड़े ट्रक या हैवी कॉमर्शियल व्हीकल पर ही टोल की दरों में 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक बढ़ाए हैं।
इसी तरह शाहजहांपुर टोल पर कार, जीप या वैन चालक (प्राइवेट वाहन) पर 20 रुपए की बढ़ोतरी की है, यहां पहले टोल 195 रुपए था, जो अब बढ़कर 215 रुपए कर दिया है।
इन पर कॉमर्शियल दरें बढ़ी
जयपुर-सीकर टाटियावास, रिंग रोड (बस्सी सीतारामपुरा) पर टोल की दरें तो बढ़ाई हैं, लेकिन इन पर रेट कॉमर्शियल वाहनों पर ही कीमतों में बढ़ोतरी की है। निजी वाहनों पर टोल दरें पुरानी ही हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला से धारूहेड़ा तक अर्बन हाईवे की व्यवस्था जल्द

उदयपुर एयरपोर्ट की गिरती प्रतिष्ठा: पहली बार टॉप-10 से बाहर, 12वें स्थान पर खिसका

एनटीपीसी-एनपीसीआईएल जेवी ने राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए 28,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया


