उदयपुर एयरपोर्ट की गिरती प्रतिष्ठा: पहली बार टॉप-10 से बाहर, 12वें स्थान पर खिसका
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की रैंकिंग में उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहली बार टॉप-10 से बाहर हो गया है। एएआई की रैंकिंग में डबोक एयरपोर्ट 4.86 अंक के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि जोधपुर ने उदयपुर को पीछे छोड़ दिया है।

सौजन्य से:- Jagran
उदयपुर एयरपोर्ट पहली बार टॉप-10 से बाहर, AAI रैंकिंग में 12वें स्थान पर खिसका
उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट जनवरी-जून 2026 की AAI कस्टमर सैटिस्फैक्शन रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर आ गया है। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उदयपुर: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की जनवरी-जून 2026 की कस्टमर सैटिस्फैक्शन रैंकिंग में उदयपुर का महाराणा प्रताप (डबोक) एयरपोर्ट पहली बार टॉप-10 से बाहर हो गया है। वर्षों तक देश के शीर्ष एयरपोर्ट्स में शामिल रहने वाला उदयपुर इस बार 4.86 अंक के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गया है।
राजस्थान में भी अब जोधपुर एयरपोर्ट ने उदयपुर को पीछे छोड़ दिया है।
एएआई की रैंकिंग यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सूचना प्रणाली, स्टाफ के व्यवहार और सेवा गुणवत्ता जैसे मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। इस बार जोधपुर एयरपोर्ट 4.88 अंक के साथ देश में 10वें स्थान पर रहा, जबकि किशनगढ़ एयरपोर्ट 4.85 अंक के साथ 13वें और जैसलमेर एयरपोर्ट 21वें स्थान पर है।
विशेषज्ञों का मानना है कि डबोक एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य चलने से यात्रियों की सुविधाओं और अनुभव पर असर पड़ा है। हालांकि नया टर्मिनल शुरू होने के बाद क्षमता और सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन वर्तमान में सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाना एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए चुनौती बन गया है।
उदयपुर एयरपोर्ट इससे पहले वर्ष 2020, 2021 और 2022 में देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट रह चुका है। वर्ष 2023 और 2024 में यह दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 2025 में भोपाल और खजुराहो के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर था। इस बार की रैंकिंग में खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट 4.98 अंक के साथ संयुक्त रूप से देश में पहले स्थान पर रहे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एनटीपीसी-एनपीसीआईएल जेवी ने राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए 28,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया

देश के टॉप एयरपोर्ट्स की लिस्ट में पिछड़ा उदयपुर एयरपोर्ट: कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 से बाहर हुआ उदयपुर, इस बार राजस्थान से सिर्फ जोधपुर - Udaipur News

भविष्यकारी ऊर्जा प्रणालियां: IIT जोधपुर ने स्मार्ट मटेरियल बनाया जो सूरज की रोशनी के अनुसार व्यवहार करते हैं.


