होमविकासदेश के टॉप एयरपोर्ट्स की लिस्ट में पिछड़ा उदयपुर एयरपोर्ट: कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 से बाहर हुआ उदयपुर, इस बार राजस्थान से सिर्फ जोधपुर - Udaipur News
विकास

देश के टॉप एयरपोर्ट्स की लिस्ट में पिछड़ा उदयपुर एयरपोर्ट: कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 से बाहर हुआ उदयपुर, इस बार राजस्थान से सिर्फ जोधपुर - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Airport Slips Out Of Top 10 | Jodhpur Airport Ranks In List देश के टॉप एयरपोर्ट्स की लिस्ट में पिछड़ा उदयपुर एयरपोर्ट:कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 स…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 जुलाई 2026 को 07:05 am बजे
देश के टॉप एयरपोर्ट्स की लिस्ट में पिछड़ा उदयपुर एयरपोर्ट:  कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 से बाहर हुआ उदयपुर, इस बार राजस्थान से सिर्फ जोधपुर - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Airport Slips Out Of Top 10 | Jodhpur Airport Ranks In List

देश के टॉप एयरपोर्ट्स की लिस्ट में पिछड़ा उदयपुर एयरपोर्ट:कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 से बाहर हुआ उदयपुर, इस बार राजस्थान से सिर्फ जोधपुर

- कॉपी लिंक

उदयपुर के महाराणा प्रताप (डबोक) एयरपोर्ट की रैकिंग देश के टॉप एयरपोर्ट्स की सूची में इस बार डाउन है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से जारी जनवरी से जून 2026 की कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में उदयपुर एयरपोर्ट 12वें स्थान पर खिसक गया है।

पिछले कई सालों से देश के टॉप-3 और टॉप-5 एयरपोर्ट्स में अपनी जगह बनाए रखने वाला उदयपुर एयरपोर्ट इस बार पहली बार टॉप-10 की लिस्ट से भी बाहर हो गया है। इस रैंकिंग में राजस्थान के भीतर भी उदयपुर पिछड़ गया है और जोधपुर एयरपोर्ट ने उसे पीछे छोड़ दिया है।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में लेकसिटी की रैंकिंग में आई गिरावट के बाद अब एयरपोर्ट की रैंकिंग को भी यह बड़ा झटका लगा है। इस बार प्रदेश में जोधपुर एयरपोर्ट ने बाजी मारी है। जोधपुर को 4.88 स्कोर के साथ देश के टॉप 10 में 10वीं रैंक मिली है।

राजस्थान में जोधपुर आगे, किशनगढ़ भी करीब

एयरपोर्ट अथॉरिटी के ताजा सर्वे में राजस्थान के तीन एयरपोर्ट टॉप-15 में शामिल हुए हैं। इस बार प्रदेश में जोधपुर एयरपोर्ट ने बाजी मारी है। जोधपुर को 4.88 स्कोर के साथ देश में 10वीं रैंक मिली है, जबकि उदयपुर एयरपोर्ट 4.86 स्कोर के साथ 12वें नंबर पर आ गया है। वहीं अजमेर का किशनगढ़ एयरपोर्ट भी ज्यादा पीछे नहीं है, वह 4.85 स्कोर के साथ 13वीं रैंक पर मौजूद है।

इस बार जोधपुर एयरपोर्ट सीधे तौर पर उदयपुर से आगे निकल गया है, जबकि किशनगढ़ भी बेहद मामूली अंतर से ही पीछे चल रहा है। इसके अलावा राजस्थान से जैसलमेर एयरपोर्ट 4.75 स्कोर के साथ सूची में 21वें स्थान पर रहा है।

नए टर्मिनल का काम बना बड़ी चुनौती

दरअसल, डबोक एयरपोर्ट पर वर्तमान में नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे भविष्य में यात्रियों की क्षमता और सुविधाएं निश्चित रूप से बढ़ेंगी। हालांकि, मौजूदा समय में इसी निर्माण और विस्तार कार्य पर सबसे अधिक फोकस किया जा रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों की संतुष्टि का पैमाना पिछड़ गया है।

सर्वे से पता लगता है कि नए टर्मिनल की शुरुआत की तैयारियों के बीच वर्तमान में चल रही यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सूचना प्रणाली, स्टाफ के व्यवहार और सेवा गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है।

पहले कई बार रहा था देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट

उदयपुर एयरपोर्ट लंबे समय से देश के सबसे पसंदीदा हवाई अड्डों में से एक रहा है। बेहतर साफ-सफाई, आसान यात्री सुविधाएं, समय पर उड़ानों का संचालन और शांत वातावरण के कारण यह कई बार कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में देश का नंबर वन और सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना जा चुका है।

साल 2020, 2021 और 2022 में उदयपुर एयरपोर्ट ने इस सर्वे में देश में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद साल 2023 और 2024 में यह दूसरे स्थान पर रहा, जबकि साल 2025 में भोपाल और खजुराहो के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज था।

खजुराहो और औरंगाबाद देश में सबसे आगे

इस साल की छमाही रैंकिंग में देश भर के नॉन-मेट्रो एयरपोर्ट्स की सूची में मध्य प्रदेश का खजुराहो और महाराष्ट्र का औरंगाबाद एयरपोर्ट 4.98 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे नंबर पर मदुरै और विजयवाड़ा हैं। लगातार टॉप पर रहने वाले उदयपुर के एयरपोर्ट की रैंकिंग में एकाएक आई इस गिरावट से अब प्रबंधन के सामने नए टर्मिनल की शुरुआत के साथ ही यात्रियों के अनुभव और सेवाओं की गुणवत्ता को दोबारा पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती होगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें