होमखेलऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा: जानें मेडिकल एडमिशन के लिए दोनों के नियम और अंतर
खेल

ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा: जानें मेडिकल एडमिशन के लिए दोनों के नियम और अंतर

मेडिकल एडमिशन में ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा होते हैं। इन दोनों सिस्टम में नीट कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग काउंसलिंग प्रक्रिया होती है। X के अनुसार, AIQ (ऑल इंडिया कोटा) में पूरे देश में सीटों के लिए दौड़ होती है, जबकि स्टेट कोटा में राज्य की काउंसलिंग अथाॅरिटीज सीटें भरती हैं। नीट छात्र दोनों काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं और योग्यता की जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

Navbharat Times के अनुसार25 जुलाई 2026 को 02:09 pm बजे
ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा: जानें मेडिकल एडमिशन के लिए दोनों के नियम और अंतर

सौजन्य से:- Navbharat Times

Medical Admission AIQ vs State Quota: देश में मेडिकल एडमिशन दो काउंसलिंग सिस्टम से होता है। इसमें ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा शामिल है। अभी NEET कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग शुरू होगी तो ऐसे में जानना जरूरी है कि ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा और क्या दोनों में आवेदन कर सकते हैं या नहीं।

State Quota vs AIQ NEET 2026 Updates : देश में MBBS-BDS और अन्य कोर्सेस में एडमिशन के लिए नीट काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी होने वाला है। मेडिकल के लिए काउंसलिंग प्रोसेस में दो कैटेगरी- ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा होती है। काउंसलिंग से पहले अक्सर स्टूडेंट्स के बीच कन्फ्यूजन होता है कि क्या वे दोनों कोटे में अप्लाई कर सकते हैं या फिर वह किस काउंसलिंग के लिए एलिजिबल है। मेडिकल काॅलेजों में एडमिशन से पहले हर कोटे का उद्देश्य, और सीट अलाॅटमेंट से जुड़े नियमों की जानकारी यहां देख सकते हैं।

नीट काउंसलिंग में ऑल इंडिया कोटा क्या है?

NEET 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग शुरू होने वाली है। एडमिशन के लिए ऑल इंडिया कोटा में सीटों का मैट्रिक्स अलग होता है। मेडिकल कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ntramcc.nic.in के अनुसार, ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सेंट्रलाइज्ड सिस्टम है और इसके माध्यम से कैंडिडेट्स पूरे देश में सीटों के लिए दौड़ में होते हैं, चाहे वह किसी भी राज्य के रहने वाले हों।

AIQ काउंसलिंगक डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के तहत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित की जाती है। इनमें भाग लेने वाले सरकारी मेडिकल काॅलेजों में 15% MBBS-BDS सीटें साथ ही AIIMS, JIPMER, BHU और अन्य केंद्र संस्थानों की 100 प्रतिशत सीटें शामिल होती हैं।

स्टेट कोटा क्या है?

स्टेट कोटा में सरकारी मेडिकल काॅलेजों की 85% सीटें शामिल होती है। इन सीटों को संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथाॅरिटीज भरती हैं। हर राज्य अपना काउंसलिंग शेड्यूल, योग्यता के नियम, रिजर्वेशन पाॅलिसी और डोमिसाइल (मूल निवास) की शर्त बताता है। हालाांकि, यह एक राज्य से दूसरे में अलग-अलग हो सकते हैं। इसके लिए राज्य की काउंसलिंग अथाॅरिटीज, MCC और NMC द्वारा जारी काॅमन काउंसलिंग फ्रेमवर्क का पालन करती हैं।

ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा में अंतर

AIQ और स्टेट कोटा, दोनों के लिए अप्लाई कर सकते हैं NEET छात्र

NEET UG परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा, दोनों काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं।

इसके लिए उन्हें योग्यता की जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

AIQ और स्टेट कोटा के लिए रजिस्ट्रेशन उनके संबंधित पोर्टल्स पर अलग-अलग किया जाता है।

एक काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने से उम्मीदवार का दूसरी प्रक्रिया के लिए अपने-आप रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता।

अलॉट की गई सीट खोने से बचने के लिए छात्रों को काउंसलिंग शेड्यूल, चॉइस फिलिंग, रिपोर्टिंग की समय-सीमा का ध्यान रखना जरूरी है।

NEET UG काउंसलिंग 2026 में भाग लेने से पहले यह भी जान लें कि ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कैंडिडेट्स काउंलिंग शेड्यूल देखकर ही आगे का प्रोसेस पूरा करें।

लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।

शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।

वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें