होम›सेहत›Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग, अलवर में टीकाराम जूली का बड़ा बयान
सेहत

Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग, अलवर में टीकाराम जूली का बड़ा बयान

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग, अलवर में टीकाराम जूली का बड़ा बयान Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है. सुब…

ABP News के अनुसार9 सितंबर 2026 को 04:33 am बजे
Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग, अलवर में टीकाराम जूली का बड़ा बयान

सौजन्य से:- ABP News

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग, अलवर में टीकाराम जूली का बड़ा बयान

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6.00 बजे तक संपन्न होगा. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है.

LIVE

Background

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Voting Live Updates: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 का पहला चरण आज (बुधवार, 9 सितंबर) को है. चुनाव के लिए मतदान सुबह 7.00 बजे से शुरू हो गए हैं जो शाम 6.00 बजे तक संपन्न होंगे. राजस्थान निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पहले चरण में राजस्थान के 39 जिलों के 162 नगरीय निकाय शामिल हैं, जहां मतदान होना है.

जानकारी के लिए बता दें, राजस्थान में कुल 309 में से 162 नगर निकायों में बुधवार को मतदान हो रहा है. बाकी निकायों के चुनाव के लिए दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होना है.

CM भजनलाल शर्मा ने किया था रोड शो

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इससे पहले मंगलवार को मतदाताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेजी से पहुंचाने के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार में तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी है. शर्मा ने आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले कोटा में ‘रोड शो’ किया और जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में समान विचारधारा की सरकार हो तथा क्षेत्र को मजबूत नेतृत्व मिले तो विकास कार्यों को गति मिलती है.

निकाय चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार के साथ निकायों और पंचायतों में भी बीजेपी का तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी है ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेजी से पहुंचे.’’

Alwar Nikay Chunav Live: अलवर में टीकाराम जूली ने किया मतदान

अलवर नगर निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. उन्होंने कहा, "मतदाता जागरूक हो चुके हैं. प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बहुत अच्छा माहौल है. पिछले 3 वर्षों से यह सरकार शासन में है लेकिन आज भी सरकार कमियां ठीक नहीं कर पाई है. जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को हराएंगे और कांग्रेस को लेकर आएंगे. यह सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती रहती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है."

Tonk Nikay Chunav Live: पीपलू में 103 वर्षीय नाराणी देवी ने डाला वोट, मतदान की अपील

राजस्थान के टोंक जिले में नगर निकाय चुनाव का मतदान जारी है. यहां 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला नारायणी देवी वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचीं और युवाओं से वोट करने की अपील की. पीपलू नगर पालिका में इन बुजुर्ग महिला ने एक अनोखी मिसाल पेश की.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें