होम›सेहत›यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News
सेहत

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Youth Congress Elections: 42% Of Forms Rejected In Rajasthan And 38% In Udaipur, Vote Reduction Upsets Equations यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म न…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 अक्टूबर 2026 को 03:05 pm बजे
यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म  निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Youth Congress Elections: 42% Of Forms Rejected In Rajasthan And 38% In Udaipur, Vote Reduction Upsets Equations

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण

- कॉपी लिंक

भारतीय युवा कांग्रेस के तहत राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव-2026 की आधिकारिक जांच रिपोर्ट जारी होते ही प्रदेशभर के चुनावी अभियान में खलबली मची हुई है। राज्यभर में कराए गए सदस्यता अभियान के दौरान आए कुल 32,64,980 आवेदनों में से 42.4 प्रतिशत

इस कड़े सत्यापन का असर उदयपुर जिले में भी दिखा है। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर आए कुल 90,107 सदस्यता आवेदनों में से 34,689 फॉर्म (38.5%) निरस्त हो गए। जिले में महज 44,389 मतदाता ही जांच में सही पाए गए हैं, जबकि 11,029 सदस्यों के आवेदन रोके गए। मतदाताओं की संख्या में आई इस बड़ी गिरावट ने कई उम्मीदवारों के चुनावी गणित को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए मैदान में उतरे 20 युवा योद्धाओं में उदयपुर की तीन सक्रिय नेत्रियां- दिव्यानी कटारा, भगवती मीणा और याशमीन बानो सीधी चुनौती पेश कर रही हैं। यह पहला मौका है जब उदयपुर की तीन महिला उम्मीदवार एक साथ प्रदेश स्तर के शीर्ष पद के लिए दावेदारी कर रही हैं, जिसने मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। प्रदेश महासचिव के लिए प्रदेशभर से 118 युवा दावेदार मैदान में उतर चुके हैं, जिसमें उदयपुर से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव रोहित पालीवाल और कुंदन सिंह कच्छेर भी इस राजनीतिक समर में हैं। परिणामों की घोषणा अगले सप्ताह तक होने की प्रबल संभावना है।

रोककर रखे गए आंकड़ों को सुधारने की समय-सीमा भी निकली

राजस्थान के 5,13,783 रोके गए सदस्यों (जिनमें उदयपुर के 11,029 सदस्य शामिल हैं) को बड़ी राहत दी गई है। जिन आवेदकों के फॉर्म में तकनीकी या दस्तावेजी असमानता थी, उन्हें 13 सितंबर से 19 सितंबर 2026 के बीच आधिकारिक आईवाईसी डिजिटल ऐप के जरिए अपने पहचान पत्र दोबारा अपलोड करने का अवसर दिया गया था, जिससे पुनः सत्यापन के बाद उन्हें मतदान की योग्यता मिल सके। इसी बीच, पीसीसी मुख्यालय जयपुर में पीआरओ मुकुल गुप्ता और ठाकुर बिष्ट के निरीक्षण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। इसमें सभी उम्मीदवारों को रोके गए आंकड़ों को समय पर सुधारने की तकनीकी प्रक्रिया समझाई गई, ताकि अंतिम मतदाता सूची सील होने से पहले योग्य सदस्यों को मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें