अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव
अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. दावेदारों ने टिकट की कवायद शु…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव
चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. दावेदारों ने टिकट की कवायद शुरू कर दी है.
Published : October 4, 2026 at 10:00 AM IST
जयपुर : अब जयपुर जिले में ग्रामीण मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे. जिले की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे. पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए पहले चरण में 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर तीसरे चरण में 4 नवंबर और चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद सरपंच और पंचों के चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और दावेदारों ने टिकट की कवायद शुरू कर दी है.
चार चरणों में होगा पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव :
पहला चरण : 23 अक्टूबर को मतदान : पहले चरण में जिला परिषद सदस्य और गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे. इनके लिए 8 अक्टूबर को लोक सूचना जारी, 13 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख और 15 अक्टूबर को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न आवंटन होगा. 23 अक्टूबर को मतदान होगा. सरपंच एवं पंचों के लिए 24 अक्टूबर को सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन, दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी और 25 अक्टूबर को मतदान होगा. मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा.
पढ़ें. राजस्थान पंचायती राज चुनाव की तारीखों का ऐलान, 25 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चार चरणों में होगा मतदान
दूसरा चरण : 29 अक्टूबर को मतदान : दूसरे चरण में आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे. 13 अक्टूबर को लोक सूचना, 16 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख और 19 अक्टूबर को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न आवंटन होगा. 29 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. सरपंच-पंच के लिए 30 अक्टूबर को नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी. 31 अक्टूबर को मतदान होगा. इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. 1 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा.
तीसरा चरण : 4 नवंबर को मतदान : तीसरे चरण में फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, कोटखावदा और सांगानेर पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव होंगे. 19 अक्टूबर को लोक सूचना, 23 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख और 26 अक्टूबर को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न आवंटन होगा. 4 नवंबर को मतदान होगा. सरपंच-पंच के लिए 5 नवंबर को नामांकन और 6 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. 7 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा.
पढ़ें. Panchayat Polls: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, चार चरण में होगा मतदान
चौथा चरण : 14 नवंबर को मतदान : चौथे चरण में बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समिति सदस्यों के लिए 31 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होगी. 4 नवंबर को नामांकन की अंतिम तारीख, 6 नवंबर को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न आवंटन और 14 नवंबर को मतदान होगा. सरपंच-पंच के लिए 15 नवंबर को नामांकन और 16 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा.
25 नवंबर को जिला प्रमुख, 27 को प्रधान का चुनाव : जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को कराई जाएगी. जिला परिषद सदस्यों के परिणाम के बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा. वहीं, पंचायत समिति प्रधानों का चुनाव 27 नवंबर और उपप्रधानों का चुनाव 28 नवंबर को कराया जाएगा.
पढ़ें. फिर खुलेगा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का रास्ता, अभियान के तहत ऐसे मतदाताओं को मिलेगा मौका
गांवों में अब शुरू होगी 'मुखिया' की तलाश : चुनाव कार्यक्रम सामने आने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं. राजनीतिक दलों के स्तर पर भी पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए दावेदारों की तलाश और टिकट को लेकर कवायद तेज होने की संभावना है. चार चरणों में होने वाले चुनाव के जरिए गांवों की सरकार के लिए नए जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News

राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

जयपुर: VIDEO: विश्वेंद्र सिंह के कांग्रेस से त्यागपत्र के संकेत, आज राजस्थान की राजनीति एक ही चर्चा विश्वेंद्र सिंह, देखिए ये खास रिपोर्ट


