होमसेहतLive: 309 निकायों के 10,245 वार्डों की लॉटरी जारी, जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों का आरक्षण तय, यहां देखें पूरी सूची
सेहत

Live: 309 निकायों के 10,245 वार्डों की लॉटरी जारी, जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों का आरक्षण तय, यहां देखें पूरी सूची

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - Rajasthan Nikay Chunav LIVE: कठूमर-खेड़ली पर बीजेपी विधायक ने जताई आपत्तिनगर निगम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले की अन्य 11 नगर पालिकाओं के वार्डों का आरक्षण…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार17 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
Live: 309 निकायों के 10,245 वार्डों की लॉटरी जारी, जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों का आरक्षण तय, यहां देखें पूरी सूची

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: कठूमर-खेड़ली पर बीजेपी विधायक ने जताई आपत्तिनगर निगम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले की अन्य 11 नगर पालिकाओं के वार्डों का आरक्षण तय किया जा रहा है। इसी बीच कठूमर से बीजेपी विधायक रमेश खींची ने जिला कलेक्टर से आपत्तियों का निस्तारण न होने तक कठूमर-खेड़ली के वार्डों की लॉटरी रोकने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने प्रक्रिया के अंत में विचार करने का आश्वासन दिया।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: अलवर नगर निगम में SC, ST और OBC का वर्गवार गणित हुआ साफनिगम के 65 वार्डों में वर्गवार आरक्षण तय कर दिया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के खाते में 13 वार्ड आए हैं (जिनमें 4 ओबीसी महिला), अनुसूचित जाति (SC) के लिए 12 वार्ड (4 एससी महिला) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2 वार्ड (1 एसटी महिला) आरक्षित किए गए हैं। मिनी सचिवालय में 100 से ज्यादा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: अलवर नगर निगम के 65 वार्डों की लॉटरी पूरी, 25 वार्ड रहे अनारक्षित ओपनअलवर मिनी सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर और एडीएम योगेश डागुर की मौजूदगी में नगर निगम के 65 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हो गई है। कुल सीटों में से 25 वार्डों को अनारक्षित (ओपन) रखा गया है, जबकि 13 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए रिज़र्व किए गए हैं। बता दें कि 13 अगस्त को ही जयपुर से निकली लॉटरी में अलवर निगम मेयर का पद 'अनारक्षित महिला' के लिए तय हो चुका है।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: वार्डों की कमान महिलाओं के हाथ, बीकानेर निगम में सबसे ज्यादा 80 वार्डजिले भर में महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए कुल 76 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। निकायवार स्थिति देखें तो सबसे अधिक 80 वार्ड बीकानेर नगर निगम में हैं। इसके अलावा नोखा नगर पालिका में 45 वार्ड, श्रीडूंगरगढ़ में 40 वार्ड और लूणकरणसर नगर पालिका में 35 वार्डों का वर्गवार आरक्षण तय किया जा रहा है।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: बीकानेर जिले के 270 वार्डों की लॉटरी, 177 वार्ड रहेंगे ओपनबीकानेर जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं के कुल 270 वार्डों में आरक्षण निर्धारण के लिए आज लॉटरी प्रक्रिया निकाली जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार, कुल वार्डों में से 39 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) और 54 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 177 वार्डों को ओपन (अनारक्षित) रखा गया है।

- सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 31 वार्ड आरक्षित, दावेदारों की बढ़ी धड़कनेंजयपुर नगर निगम के कुल 31 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए तय हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4, 6, 7, 8, 9, 20, 25, 32, 46, 56, 70, 73, 87, 88, 92, 100, 107, 108, 110, 116, 117, 123, 125, 126, 133, 136, 138, 139, 145, 148 और 149 शामिल हैं।

- ओबीसी महिलाओं के हिस्से आए 10 वार्ड, देखें सूचीओबीसी (OBC) वर्ग की महिलाओं के लिए नगर निगम के 10 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इस वर्ग में वार्ड नंबर 10, 26, 33, 75, 80, 90, 94, 102, 143 और 146 से अब केवल ओबीसी महिला उम्मीदवार ही किस्मत आजमा सकेंगी।

- एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 68 और 150 फिक्सजयपुर नगर निगम में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिलाओं के लिए सीटों का निर्धारण पूरा हो चुका है। लॉटरी प्रक्रिया के जरिए वार्ड नंबर 68 और 150 को एसटी महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: एससी महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की स्थिति साफअनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए कुल 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसके तहत वार्ड संख्या 124, 59, 72, 86, 58, 69 और 142 अब एससी महिला प्रत्याशियों के लिए फिक्स हो गए हैं।

- ओबीसी वर्ग के हिस्से आए 30 वार्ड, सूची जारीओबीसी वर्ग के लिए नगर निगम के 30 वार्डों का चयन लॉटरी के जरिए किया गया है। इनमें वार्ड नंबर 2, 10, 12, 18, 23, 26, 27, 33, 38, 39, 41, 42, 48, 51, 52, 53, 75, 80, 82, 83, 90, 91, 94, 102, 113, 122, 143, 144, 146 और 147 शामिल हैं।

- अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) के आरक्षित वार्ड तय- जयपुर नगर निगम में एसटी (ST) वर्ग के लिए कुल 6 वार्ड (68, 60, 150, 64, 131, 61) आरक्षित किए गए हैं। वहीं एससी (SC) वर्ग के खाते में 20 वार्ड गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 72, 01, 24, 132, 65, 79, 86, 69, 129, 63, 84, 55, 45, 59, 85, 66, 142, 37, 115 और 58 शामिल हैं।

- लॉटरी के दौरान ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस का हंगामा- लॉटरी प्रक्रिया के दौरान ओबीसी वर्ग के वार्ड निर्धारण को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नियमों के अनुसार ओबीसी को मिलने वाला पूरा 21% आरक्षण इस प्रक्रिया में नहीं दिया जा रहा है, जिसको लेकर कलेक्ट्रेट में काफी देर गहमागहमी बनी रही।

- जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया जारी- जयपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर संदेश नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की मौजूदगी में नगर निगम के सभी 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकालने का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही जयपुर के चुनावी समर की पहली तस्वीर साफ हो गई है।

- जयपुर में आरक्षण की लॉटरी निकलना शुरूजयपुर कलेक्ट्रेट में जयपुर नगर निगम के वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकलना शुरू हो गई है। जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड है जिनमें से 20 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 6 वार्ड आरक्षित हैं। ओबीसी वर्ग के लिए 30 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। शेष 94 वार्ड अनारक्षित यानी सामान्य हैं।

- कोटा में मेयर सीट ओबीसी महिला के लिए पहले ही तयकोटा नगर निगम में महापौर (मेयर) पद के लिए 13 अगस्त को ही राज्य स्तर पर लॉटरी निकाली जा चुकी है, जिसमें यह पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित घोषित हुआ है। आज दोपहर निकलने वाली 100 वार्डों की लॉटरी के बाद यह तय हो जाएगा कि किस वार्ड से चुनाव जीतकर महिला प्रत्याशी मेयर पद की रेस में शामिल हो सकेंगी।

- 100 में से 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें पूरा वर्गवार कोटानिगम के कुल 100 वार्डों में से 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।इसके अतिरिक्त वर्गवार आरक्षण व्यवस्था के तहत 18 वार्ड एससी (SC), 5 वार्ड एसटी (ST) तथा 20 वार्ड ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।बाकी बचे 57 वार्ड अनारक्षित (जनरल) वर्ग के खाते में रहेंगे।

- कोटा नगर निगम के 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी दोपहर 3 बजेकोटा नगर निगम के 100 वार्डों में पार्षदों के आरक्षण का निर्धारण आज दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही शहर की नई 'शहरी सरकार' के वार्डवार आरक्षण का पूरा गणित साफ हो जाएगा।

- Rajasthan Nikay Chunav 2026: जयपुर में समय बदला, 10:30 बजे से शुरू होगी प्रक्रियाजयपुर कलेक्ट्रेट सभागार में निकाय वार्डों की लॉटरी का समय संशोधित किया गया है। अब सुबह 9:30 बजे के स्थान पर प्रातः 10:30 बजे लॉटरी की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू होगी।

- 3,356 से अधिक वार्डों पर महिलाओं का कब्जा- राज्य निर्वाचन आयोग के 33% महिला आरक्षण नियम के तहत प्रदेश भर के 10,245 वार्डों में से 3,356 से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो चुकी हैं। इसके अलावा सामान्य अनारक्षित वार्डों में भी महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र होंगी।

- आरक्षण से बदले दिग्गजों के चुनावी समीकरण- लॉटरी के साथ ही कई पूर्व पार्षदों और दिग्गजों की पारंपरिक सीटें आरक्षित श्रेणी में चली गई हैं। कई नेता अब अपने परिजनों या पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें