होमक्राइमकोटद्वार के जंगल में नवविवाहित जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह - kotdwar forest married couple found hanging from tree husband had come from rajasthan police suspect suicide
क्राइम

कोटद्वार के जंगल में नवविवाहित जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह - kotdwar forest married couple found hanging from tree husband had come from rajasthan police suspect suicide

कोटद्वार के जंगल में नवविवाहित जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग में एक नवविवाहित जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले, जिनकी जनवरी में शादी हुई थी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे…

Jagran के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:12 pm बजे
कोटद्वार के जंगल में नवविवाहित जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह
 - kotdwar forest married couple found hanging from tree husband had come from rajasthan police suspect suicide

सौजन्य से:- Jagran

कोटद्वार के जंगल में नवविवाहित जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग में एक नवविवाहित जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले, जिनकी जनवरी में शादी हुई थी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही ह ...और पढ़ें

HighLights

- कोटद्वार के जंगल में नवदंपती के शव पेड़ से लटके मिले

- जनवरी में हुई थी शादी, राजस्थान लौटने की तैयारी थी

- पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, जांच जारी

जागरण संवाददाता, कोटद्वार (पौड़ी)। लैंसडौंन वन प्रभाग के जंगल में सनेह-पाखरो मोटर मार्ग पर नवदंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मान रही है। दोनों की जनवरी में शादी हुई थी। युवक 15 दिन पहले मायके आई पत्नी को लेने आया था। रात में दोनों को राजस्थान लौटाना था।

पुलिस के अनुसार, बिजनौर के नगीना-देहात क्षेत्र के प्रेमनगर (जहानाबाद) निवासी अमनदीप और उसके पति अलवर (राजस्थान) के रामगढ़ तहसील के ग्राम प्यारीवास निवासी सतविंदर सिंह (25) पैन कार्ड बनाने और मोबाइल ठीक करने रायपुर बाजार गए थे।

शाम छह बजे तक घर न लौटने पर स्वजन ने नगीना-देहात थाने और कोटद्वार कोतवाली में संपर्क किया था। इस बीच रात नौ बजे सतविंदर की बाइक जंगल में खड़े होने की बात पता चलने पर पुलिस पहुंची तो शव सड़क से करीब दो सौ मीटर जंगल में पेड़ पर लटके मिले।

बताया जा रहा है कि दोनों को गुरुवार रात ही ट्रेन से राजस्थान के लिए रवाना होना था। इसके लिए टिकट भी बुक की थी। संदिग्ध परिस्थितियों मौत से कई सवाल खड़े हुए हैं। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतकों पर शरीर पर चोट के भी कोई निशान नहीं थे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें