होमक्राइमशोरूम आग: ऊपरी मंजिल पर फंसे थे लोग, फायर बिग्रेड ने निकाला
क्राइम

शोरूम आग: ऊपरी मंजिल पर फंसे थे लोग, फायर बिग्रेड ने निकाला

कोटा शहर में एक जूते के तीन मंजिला शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तीनों मंजिलों तक फैल गईं, जिसमें ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक परिवार और कुछ किरायेदार फंस गए थे। फायर बिग्रेड ने उनको पास की इमारत से नीचे उतारकर सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सूत्र: कोटा न्यूज़

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 01:09 pm बजे
शोरूम आग: ऊपरी मंजिल पर फंसे थे लोग, फायर बिग्रेड ने निकाला

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Shoe Showroom Fire | Major Blaze At Aerodrome Circle | Latest News

जूते के शोरूम में आग,ऊपरी इमारत पर फंसे थे लोग:बिल्डिंग की तीनों मंजिल तक फैली लपटें; दुकानदारों ने सामान किया शिफ्ट

- कॉपी लिंक

कोटा शहर में जूते के तीन मंजिला शोरूम में आग लग गई। आग की लपटों ने धीरे-धीरे तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपरी मंजिल पर एक परिवार और कुछ किराएदार रहते हैं। आग को देखकर वे डर गए और चिल्लाने लग गए।

बड़ी मशक्कत से भी को बचाकर पास की इमारत से नीचे उतारा गया। फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आगजनी की ये घटना एरोड्रम सर्किल के पास घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास की है।

घटना स्थल के आस-पास घनी मार्केट, निजी बैंक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। गुमानपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में फंस गए थे लोग

जूतों का शोरूम घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास है। शोरूम के पास के दुकानदार राजबहादुर ने बताया कि आग की शुरुआत बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर से हुई थी।

कुछ ही मिनटों में आग की लपटें बाहर दिखाई देने लगीं और आग ने इमारत के ऊपरी और निचले हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आस-पास की दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकान शोरूम के शटर बंद कर दिए ताकि उनके अंदर तक आग न पहुंचे।

बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में एक परिवार और कुछ किरायेदार रहते थे, जो आग लगने के कारण नीचे नहीं उतर सके। ऐसे में उन्हें छत के रास्ते पास की इमारत में पहुंचाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आस-पास के दुकानदारों ने सामान किया शिफ्ट

आस-पास के दुकानदारों ने भी अपना सामान सुरक्षित जगह पर पहुंचाना शुरू कर दिया और बाहर खड़ी बाइकों को हटाया। शोरूम कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं आग बुझाने में जुटी । फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण और हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें