जयपुर बगरू हाईवे हादसा, खड़े डंपर में ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत, केबिन में फंसा शव पुलिस ने निकाला
जयपुर बगरू हाईवे हादसा, खड़े डंपर में ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत, केबिन में फंसा शव पुलिस ने निकाला ट्रेलर चालक के नशे में होने या नींद की झपकी आने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है. Published : September…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर बगरू हाईवे हादसा, खड़े डंपर में ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत, केबिन में फंसा शव पुलिस ने निकाला
ट्रेलर चालक के नशे में होने या नींद की झपकी आने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है.
Published : September 30, 2026 at 9:02 PM IST
जयपुर: बगरू थाना इलाके में बुधवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया. अजमेर की तरफ से जयपुर आ रहे एक ट्रेलर ने बगरू पुलिया के पास सड़क पर खड़े डंपर को पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके केबिन में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं चार क्रेनों की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रेलर और डंपर को साइड में हटवाया गया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू करवाया.
बगरू थानाधिकारी चंद्रभान सिंह यादव ने बताया कि एक डंपर का प्रेशर लीक हो गया था, जिसकी वजह से वह आगे चल नहीं पा रहा था. ड्राइवर ने डंपर को सड़क पर खड़ा कर रखा था. पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने डंपर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ड्राइवर केबिन के अंदर फंस गया. हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. कड़ी मशक्कत करके ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया.
सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेनों की सहायता से ट्रेलर और डंपर को साइड में हटवाया गया. पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था का मोर्चा संभाला. पुलिस ने तत्परता से अथक प्रयास करके यातायात को सुचारू करवाया. दोनों ट्रकों में सामान भरा हुआ था, जिसकी वजह से चार क्रेनों की सहायता से ट्रेलर और डंपर को साइड में हटवाया गया.
भरतपुर का था चालक: हादसे में मृत ड्राइवर की पहचान भरतपुर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. ट्रेलर चालक के नशे में होने या नींद की झपकी आने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. बगरू थाना पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने का प्रयास कर रही है. वहीं आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ करके मामले में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल बगरू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Apple कस्टमर सपोर्ट के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर, जयपुर में बैठ ठग रहे थे अमेरिकी नागरिकों को

CM Bhajanlal Barmer: कांग्रेस ने राजस्थान को 'जर्जर मकान' बना दिया था, बाड़मेर में जानिए क्या बोले CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान: ‘कांग्रेस की मति मारी गई है’, बेढ़म का हमला; विश्वेंद्र सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान


