जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम Jaipur Kaju Mahotsav 2026: ऑल इंडिया काजू एसोसिएशन (AICA) की तरफ से आयोजित इस नेशनल कन्वेंशन में देश भर से काजू उद्योग से जुड़े 845 से ज्यादा डेलीगेट्स और एक हजार से…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
Jaipur Kaju Mahotsav 2026: ऑल इंडिया काजू एसोसिएशन (AICA) की तरफ से आयोजित इस नेशनल कन्वेंशन में देश भर से काजू उद्योग से जुड़े 845 से ज्यादा डेलीगेट्स और एक हजार से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे.
नेशनल लेवल पर होने वाला तीसरा आल इंडिया काजू कन्वेंशन रविवार (9 अगस्त) को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित हुआ. ऑल इंडिया काजू एसोसिएशन (AICA) की तरफ से आयोजित इस नेशनल कन्वेंशन में देश भर से काजू उद्योग से जुड़े 845 से ज्यादा डेलीगेट्स और एक हजार से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे. हालांकि, आम लोगों के लिए इस आयोजन का सबसे खास आकर्षण ‘काजू महोत्सव’ रहा. काजू महोत्सव इस कन्वेंशन का एक पार्ट था.
काजू के शौकीनों के लिए यह महोत्सव किसी खास अनुभव से कम नहीं रहा. यहां लोगों को सिर्फ काजू खाने का मौका ही नहीं मिला, बल्कि पहली बार यह देखने को मिला कि काजू से कितने अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं. 8 सेलिब्रिटी शेफ्स ने काजू को अलग-अलग व्यंजनों में इस्तेमाल करते हुए 80 से ज्यादा नए और इनोवेटिव डिशेज तैयार कर उन्हें लोगों के सामने पेश किए.
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
लोगों को बताये गए काजू के फायदे
महोत्सव में बने खास ‘एक्सपीरियंस जोन’ में लोगों को काजू के पोषण, स्वास्थ्य लाभ और इसके अलग-अलग इस्तेमाल के बारे में भी आसान तरीके से जानकारी दी गई. यानी काजू पसंद करने वालों के लिए यह आयोजन स्वाद के साथ-साथ नई जानकारी हासिल करने का भी मौका बना. इस महोत्सव में एक हजार से ज्यादा परिवारों ने हिस्सा लिया.
वहीं, उद्योग से जुड़े लोगों के लिए कन्वेंशन में 100 से ज्यादा प्रदर्शकों ने नई मशीनें, तकनीक और उत्पाद पेश किए. काजू प्रोसेसिंग से जुड़ी 10 नई मशीनरी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया.
काजू के उत्पादन और निर्यात पर जोर
कार्यक्रम में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के डिप्टी जनरल मैनेजर मन प्रकाश विजय ने उद्योग से नई तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और काजू के निर्यात को गति देने की अपील की. DGFT जयपुर के रीजनल अथॉरिटी मोहम्मद मोइन अफाक ने भी नए एक्सपोर्ट मिशन और काजू कारोबार के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी. कार्यक्रम में आए मेहमानों का स्वागत पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में किया गया.
आल इंडिया काजू एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कामथ ने कहा कि जयपुर में पहली बार काजू के प्रचार की इस तरह की पहल शुरू करना संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि उनका संगठन आगे भी काजू को आम लोगों तक पहुंचाने और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए काम करता रहेगा. कुल मिलाकर यह अनूठा महोत्सव जयपुर के लोगों के लिए यादगार बन गया.
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


