होमबिज़नेसजयपुर हाईवे पर महिपालपुर से एंबीयंस मॉल तक फ्लाईओवर बनेगा
बिज़नेस

जयपुर हाईवे पर महिपालपुर से एंबीयंस मॉल तक फ्लाईओवर बनेगा

जयपुर हाईवे पर महिपालपुर से एंबीयंस मॉल तक फ्लाईओवर बनेगा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर महिपालपुर से एंबीयंस मॉल तक एक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह योजना एनएचएआई द्वारा यातायात जाम को कम करने के लिए बनाई गई है। इसमें एक रैंप भी…

Hindustan के अनुसार9 सितंबर 2026 को 06:05 pm बजे
जयपुर हाईवे पर महिपालपुर से एंबीयंस मॉल तक फ्लाईओवर बनेगा

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर हाईवे पर महिपालपुर से एंबीयंस मॉल तक फ्लाईओवर बनेगा

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर महिपालपुर से एंबीयंस मॉल तक एक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह योजना एनएचएआई द्वारा यातायात जाम को कम करने के लिए बनाई गई है। इसमें एक रैंप भी होगा जिससे वाहन चालक सुविधा से विभिन्न स्थानों पर जा सकेंगे। भविष्य में जयपुर से दिल्ली की तरफ भी एक फ्लाईओवर निर्माण की योजना है।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर महिपालपुर स्थित शिवमूर्ति से एंबीयंस मॉल तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। यह योजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से यातायात जाम कम करने के लिए बनाई गई है। एनएचएआई के एक अधिकारी के मुताबिक द्वारका एक्सप्रेसवे टनल के निकासी द्वार से एंबीयंस मॉल तक तीन लेन का फ्लाईओवर बनाने की योजना है। द्वारका एक्सप्रेसवे से टनल के माध्यम से निकल रहे वाहन चालक को यदि गुरुग्राम के राजीव चौक की तरफ जाना है तो उसके लिए यह फ्लाईओवर लेना अनिवार्य होगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रहे वाहन चालक मौजूदा हाईवे से निकलते रहेंगे। ये ट्रैफिक नए प्रस्तावित फ्लाईओवर पर नहीं चढ़ सकेगा。

फ्लाईओवर में रैंप की व्यवस्था

इस फ्लाईओवर में मौजूदा राजौकरी फ्लाईओवर के पास नीचे उतरने के लिए एक रैंप भी होगा। इससे वाहन चालक एंबीयंस मॉल, डीएलएफ साइबर सिटी, उद्योग विहार और डीएलएफ जाने के लिए मुड़ सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि अभी महिपालपुर और एंबीयंस मॉल के बीच का हाईवे पश्चिम और दक्षिण दिल्ली, सोनीपत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम जाने वाले वाहनों के लिए एक मुख्य मिलन बिंदु बन गया है। द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-दो खुलने से दिल्ली-जयपुर हाईवे के इस हिस्से पर सुबह और शाम के यातायात जाम लग जाता है। भविष्य में जयपुर से दिल्ली की तरफ भी फ्लाईओवर निर्माण की योजना है।

हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव

एनएचएआई सलाहकार ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव झेलने की क्षमता कम हो गई है। हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव है। यह भी देखा गया है कि शिवमूर्ति पर दिल्ली-जयपुर हाईवे से ज्यादातर वाहन दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ जाता है।

एंबीयंस मॉल से साइबर सिटी तक फ्लाईओवर की योजना

डीएलएफ ने भी एंबीयंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। तीन लेन के इस फ्लाईओवर के बनने के बाद एंबीयंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक जाने वाले वाहन चालकों को सर्विस रोड पर लगने वाले यातायात जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों प्रस्तावित फ्लाईओवर को एंपीयंस मॉल के समीप जोड़ा जाएगा। जीएमडीए के माध्यम से इस फ्लाईओवर के निर्माण की योजना को मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार के पास भेजा है। इस फ्लाईओवर के निर्माण का खर्चा डीएलएफ की तरफ से वहन किया जाएगा। एनएचएआई के प्रस्तावित फ्लाईओवर के बनने के बाद शिव मूर्ति से डीएलएफ साइबर सिटी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें