होमकृषिराजस्थान में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन
कृषि

राजस्थान में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन

राजस्थान में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन पिछले दिनों दक्षिणी राजस्थान में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम 6 बजे तक उदयपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारि…

Hindustan के अनुसार15 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
राजस्थान में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन

पिछले दिनों दक्षिणी राजस्थान में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम 6 बजे तक उदयपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर और बांसवाड़ा में कई जगहों पर 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा।

राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। बंगाल की खाड़ी से आए लो-प्रेशर सिस्टम के असर से दक्षिणी राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहने के कारण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जैसलमेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

उदयपुर संभाग में झमाझम बारिश, कई जगह 4 इंच से ज्यादा पानी

पिछले दिनों दक्षिणी राजस्थान में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम 6 बजे तक उदयपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर और बांसवाड़ा में कई जगहों पर 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा।

बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार लो-प्रेशर सिस्टम के कारण दक्षिणी राजस्थान के साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के आसपास भी बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

रायपुर में 75 MM बारिश, कई जिलों में भी बरसे बादल

पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के रायपुर में 75 MM तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा डूंगरपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद में भी करीब 21 MM बारिश दर्ज हुई।

सोमवार को सिरोही, प्रतापगढ़, जालौर, बारां, जयपुर, जोधपुर, पाली और अजमेर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे पहले 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की सुबह तक बांसवाड़ा के लुहाड़ियां और डूंगरपुर के सागवाड़ा में 109-109 MM बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बना बारिश की वजह

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम फिलहाल गुजरात और दक्षिणी राजस्थान की सीमा के आसपास एक्टिव है। इसका सबसे ज्यादा असर उदयपुर और कोटा संभाग के इलाकों में देखने को मिला है।

मानसून ट्रफ भी अब दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो गई है। यह गुजरात के नलिया से निकलकर लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए राजगढ़, दमोह, पेन्ड्रा रोड, राउरकेला और दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के कारण दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं।

अरब सागर से मिल रही नमी, दो दिन और बरसेंगे बादल

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण राजस्थान में अगले दो दिन बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। आज 20 जिलों में अलर्ट जारी होने से दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

एक तरफ बारिश का अलर्ट, दूसरी तरफ 40 के पार पहुंचा पारा

राजस्थान में मौसम का मिजाज एक जैसा नहीं है। जहां दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश हो रही है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी पड़ रही है। इस साल पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहा है। कम बारिश के कारण इस क्षेत्र के कई जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।

सितंबर का दूसरा सप्ताह बीतने के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में रिकॉर्ड हुआ, जहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

मानसून की विदाई से पहले मौसम ने बदला रंग

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब एक बार फिर दक्षिणी हिस्सों में बढ़ी हैं। एक तरफ लो-प्रेशर सिस्टम और मानसून ट्रफ के कारण उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान बारिश की कमी और तेज गर्मी से जूझ रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें