होमशिक्षा-करियरवरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना: जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई पहली विशेष ट्रेन
शिक्षा-करियर

वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना: जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई पहली विशेष ट्रेन

राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जयपुर से रामेश्वरम और मदुरै के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में 970 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं, जिन्हें लॉटरी से चुना गया है। ट्रेन में चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है, और यात्रियों को सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनज़र आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सूत्र: Aaj Tak

Hindustan के अनुसार13 जुलाई 2026 को 09:13 am बजे
वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना: जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई पहली विशेष ट्रेन

सौजन्य से:- Hindustan

आज से शुरू होगी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा; जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी पहली स्पेशल ट्रेन

वरिष्ठ नागरिकों की उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा में चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। पूरी यात्रा के दौरान ट्रेन में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मौजूद रहेगी।

राजस्थान सरकार की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत पहली विशेष ट्रेन सोमवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम और मदुरै के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के जरिए जयपुर संभाग के चार जिलों के 970 वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा को लेकर देवस्थान विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन रवाना होने से पहले विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत दोपहर 2 बजे स्टेशन पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे, उनकी यात्रा संबंधी तैयारियों का जायजा लेंगे और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे वे विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह यात्रा राजस्थान सरकार की उस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराने का अवसर उपलब्ध कराना है। हर साल हजारों बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठाते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए थे।

लॉटरी से हुआ यात्रियों का चयन

देवस्थान विभाग ने इस वर्ष वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की संख्या निर्धारित सीटों से काफी अधिक होने के कारण पात्र यात्रियों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया। चयनित यात्रियों को पहले ही सूचना भेज दी गई है। साथ ही यात्रा से जुड़े दिशा-निर्देश, आवश्यक दस्तावेज, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

यदि किसी यात्री की तबीयत बिगड़ती है तो तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आगे की चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा ट्रेन में आवश्यक दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की भी व्यवस्था की गई है। देवस्थान विभाग का कहना है कि यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए हर जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

भोजन, पेयजल और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को समय पर भोजन, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। देवस्थान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यात्रियों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित समय का पालन करने और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है। विभाग ने सभी यात्रियों से पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने को कहा है।

अलग-अलग चरणों में संचालित होगी योजना

देवस्थान विभाग के अधिकारियों के अनुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत यह पहली विशेष ट्रेन है। आने वाले महीनों में अलग-अलग चरणों में प्रदेश के विभिन्न संभागों से अन्य विशेष ट्रेनें भी देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए रवाना की जाएंगी। इन यात्राओं के माध्यम से हजारों वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर मिलेगा।

राज्य सरकार का मानना है कि यह योजना उन बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत है, जो आर्थिक कारणों से जीवनभर अपने आराध्य स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। सरकार का प्रयास है कि पात्र वरिष्ठ नागरिक सम्मान और सुरक्षित वातावरण में धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें।

पहली ट्रेन के रवाना होने के साथ ही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 का औपचारिक शुभारंभ होगा। देवस्थान विभाग को उम्मीद है कि यह यात्रा सफल और सुरक्षित रहेगी तथा आने वाले चरणों में भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें