होमशिक्षा-करियरराजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश का खतरा, मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ
शिक्षा-करियर

राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश का खतरा, मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ

राजस्थान में अगले तीन दिन बारिश का दौर कायम रहने की चेतावनी दी गई है, खासकर उदयपुर और कोटा संभाग में। यह अलर्ट भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी से जुड़ा है।

Amar Ujala के अनुसार29 जुलाई 2026 को 07:24 am बजे
राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश का खतरा, मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान में अगले तीन दिन बारिश का दौर; उदयपुर-कोटा संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन से राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। 2 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन फिलहाल पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास सक्रिय है। मानसून ट्रफ भी अपनी सामान्य स्थिति में इसी सिस्टम से जुड़ी हुई है, जिससे राजस्थान में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। विशेष रूप से उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

22 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 22 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि 2 अगस्त तक अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 30 और 31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

टोंक-सवाई माधोपुर में मूसलाधार

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 101 मिमी बारिश टोंक में हुई, जबकि झालावाड़ के झालरापाटन में 87 मिमी पानी बरसा। सवाई माधोपुर में भी भारी बारिश के चलते टाइगर रिजर्व में गणेश पोल का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। वन विभाग ने यहां अस्थाई तौर पर आवाजाही बंद कर दी है।  इसके अलावा भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर, नागौर, करौली, कोटा, राजसमंद और अलवर सहित कई जिलों में एक से चार इंच तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि उत्तरी राजस्थान में दिन के समय मौसम साफ रहने से गर्मी का असर बना रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, लेकिन शाम होते-होते वहां भी बारिश शुरू हो गई।

यह भी पढें- अमायरा सुसाइड केस: नीरजा मोदी स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल समेत चार पर चलेगा मुकदमाबारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। धौलपुर जिले के बसेड़ी और सैंपऊ क्षेत्र में तेज बारिश से कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं जयपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़ और अन्य शहरों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी।

राजधानी जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। जेएलएन मार्ग पर 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जालसू, बस्सी, आमेर और सांभर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें