होम›क्राइम›जोधपुर में पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल से कूदा युवक, तारों में फंसा; मौत के बाद बवाल
क्राइम

जोधपुर में पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल से कूदा युवक, तारों में फंसा; मौत के बाद बवाल

जोधपुर में पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल से कूदा युवक, तारों में फंसा; मौत के बाद बवाल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सद्दाम ने जैसे ही छत से छलांग लगाई, वह सीधे नीचे जा रहे बिजली के तारों में उलझ गया। तारों में करंट दौड़…

Hindustan के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
जोधपुर में पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल से कूदा युवक, तारों में फंसा; मौत के बाद बवाल

सौजन्य से:- Hindustan

जोधपुर में पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल से कूदा युवक, तारों में फंसा; मौत के बाद बवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सद्दाम ने जैसे ही छत से छलांग लगाई, वह सीधे नीचे जा रहे बिजली के तारों में उलझ गया। तारों में करंट दौड़ रहा था। करंट लगने के बाद वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

जोधपुर में पुलिस की एक कार्रवाई उस समय हंगामे में बदल गई, जब पुलिस को देखते ही एक युवक ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से पहले ही वह बिजली के तारों में उलझ गया। तारों में करंट दौड़ रहा था। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पुलिस की जीप में तोड़फोड़ कर दी गई।

मामला शहर के उदयमंदिर आसन क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सद्दाम के रूप में हुई है। वह टैक्सी चलाता था। पुलिस बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उसे मारपीट के एक मामले में पकड़ने पहुंची थी। पुलिस टीम को देखते ही सद्दाम छत की ओर भागा और देखते ही देखते तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

तीसरी मंजिल से छलांग...और बिजली के तारों में फंस गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सद्दाम ने जैसे ही छत से छलांग लगाई, वह सीधे नीचे जा रहे बिजली के तारों में उलझ गया। तारों में करंट दौड़ रहा था। करंट लगने के बाद वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए। घायल सद्दाम को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस को देखते ही क्यों भागा सद्दाम?

पुलिस के मुताबिक सद्दाम के खिलाफ मारपीट के मामले में वारंट जारी था। पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। इसी कार्रवाई के लिए नागौरी गेट थाना पुलिस की टीम उसके घर पहुंची थी।

हालांकि, परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सद्दाम के खिलाफ ऐसा कोई बड़ा मामला नहीं था, जिसके लिए इस तरह पुलिस टीम उसके घर पहुंचती।

पार्षद का आरोप- पुलिस ने धक्का दिया

घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया। स्थानीय पार्षद राजू भाटी ने आरोप लगाया कि सद्दाम ने खुद छलांग नहीं लगाई, बल्कि पुलिस ने उसे धक्का दिया था। हालांकि, यह आरोप अभी पुलिस जांच का विषय है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पार्षद ने सद्दाम के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।

राजू भाटी ने यह भी आरोप लगाया कि सद्दाम के भाई से पुलिस ने 2500 रुपए रिश्वत ली थी। इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ने पहुंची। परिवार की ओर से पुलिस पर घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया गया है।

अस्पताल में प्रदर्शन, पुलिस जीप में तोड़फोड़

सद्दाम की मौत की खबर फैलते ही उसके परिजन और बड़ी संख्या में लोग महात्मा गांधी अस्पताल पहुंच गए। परिवार ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

इसी दौरान लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा और पुलिस की जीप में तोड़फोड़ कर दी गई। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हालात संभालने में जुटे रहे।

भाई बोला- मारपीट के मामले में पकड़ने आई थी पुलिस

सद्दाम के भाई अनीश ने बताया कि उसके भाई के खिलाफ मारपीट का मामला था और इसी सिलसिले में पुलिस उसे पकड़ने आई थी। परिवार के मुताबिक सद्दाम टैक्सी चलाकर परिवार का खर्च चलाता था।

सद्दाम के परिवार में पिता और एक भाई-बहन हैं। उसका भाई अनीश और पिता लोडिंग ऑटो चलाते हैं। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई कांग्रेस नेता भी महात्मा गांधी अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार और शहजाद खान ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें