कोटा-हॉस्टल के मेस में मिली सड़ी-गली सब्जियां और गंदगी: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 50 किलो कराई नष्ट, मसालों के सेंपल लिए - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Hostel Mess Raid | Rotten Vegetables Found, Administration Action कोटा-हॉस्टल के मेस में मिली सड़ी-गली सब्जियां और गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 50 किलो कराई नष्ट, मसा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Hostel Mess Raid | Rotten Vegetables Found, Administration Action
कोटा-हॉस्टल के मेस में मिली सड़ी-गली सब्जियां और गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 50 किलो कराई नष्ट, मसालों के सेंपल लिए
- कॉपी लिंक
कोटा के जवाहर नगर (डिस्ट्रिक्ट सेंटर) स्थित 'सानिध्य बॉयज हॉस्टल' में खाद्य सुरक्षा टीम ने संचालित 'मां ममता मेस' पर अचानक कार्रवाई की गई। मेस में सड़ी-गली सब्जियां और गंदगी मिली। विभाग की टीम ने जयपुर से मिली शिकायत के आधार पर मंगलवार देर रात ये कार्रवाई की।
औचक निरीक्षण के दौरान मेस में भयंकर गंदगी पाई गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर मौजूद करीब 50 किलो सड़ी-गली सब्जियां नष्ट करवाईं और परिसर का रिनोवेशन होने तक किसी अन्य स्थान पर भोजन तैयार करने के सख्त निर्देश दिए।
हॉस्टल के एक स्टूडेंट ने गोपनीय शिकायत जयपुर मुख्यालय को भेजी थी। जिसके बाद मिले निर्देश कोटा में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
50 किलो सड़ी सब्जियां नष्ट कराई
निरीक्षण में सामने आया कि मेस में छात्रों के लिए सड़े-गले प्याज, टमाटर और लौकी का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिन्हें 50 किलो की मात्रा में मौके पर ही नष्ट कराया गया। रसोई का फर्श काफी फिसलन भरा (स्लिपरी) था और दीवारों-छत पर जाले लगे हुए थे। वॉशिंग एरिया अत्यधिक दुर्गंधयुक्त व फिसलन भरा था और यह खाना बनाने की जगह के बिल्कुल पास था, जिससे भोजन में गंभीर संक्रमण फैलने का खतरा था।
मेस संचालक को दूसरी जगह खाना बनाने के निर्देश
मेस में न तो खाद्य लाइसेंस था, और न ही पेस्ट कंट्रोल या फूड हैंडलर्स का मेडिकल सर्टिफिकेट मिला। छात्रों की सेहत और गंभीर बीमारियों की आशंका को देखते हुए टीम ने हॉस्टल मालिक राजेंद्र गुप्ता और मेस संचालक को निर्देश दिए कि जब तक परिसर का नवीनीकरण नहीं हो जाता, तब तक छात्रों का खाना किसी अन्य स्वच्छ स्थान पर ही बनाया जाए।
रिनोवेशन पूरा होने के बाद विभाग की टीम दोबारा निरीक्षण करेगी और संतुष्ट होने पर ही फिर भोजन निर्माण की अनुमति दी जाएगी।
- जोधपुर- तीन महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार: बाड़े में मिला था अवैध मादक पदार्थ, लगातार दे रहा था पुलिस को चकमा
- अलवर- वाहन की टक्कर से लेपर्ड के शावक की मौत: गढ़ी सवाईराम इलाके में सड़क पार कर रहा था, वन विभाग की टीम आज कराएगी पोस्टमॉर्टम
- हाईकोर्ट प्रशासन ने 16 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए: सत्यनारायण व्यास जोधपुर महानगर और दिनेश त्यागी जयपुर महानगर प्रथम के जिला न्यायाधीश बने
- भैंसोदा मंडी में आज 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद: ग्रिड मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल से कूदा युवक, तारों में फंसा; मौत के बाद बवाल

जयपुर: आमेर की मावठा झील में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

जयपुर में पहली बार 'वुमन मिडनाइट वॉक', सड़कों पर उतरीं महिलाएं और लड़कियां, गूंजे आजादी और सुरक्षा के नारे


