होम›क्राइम›जयपुर: आमेर की मावठा झील में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
क्राइम

जयपुर: आमेर की मावठा झील में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

जयपुर: आमेर की मावठा झील में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत आमेर के मावठा झील में एक युवक ने छलांग दी. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. बचाव दल ने युवक को पानी से निकाला और बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए…

ABP News के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
जयपुर: आमेर की मावठा झील में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: आमेर की मावठा झील में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

आमेर के मावठा झील में एक युवक ने छलांग दी. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. बचाव दल ने युवक को पानी से निकाला और बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका.

जयपुर के आमेर किले के नीचे स्थित मावठा झील में बुधवार रात 40 वर्षीय शंकर सैन ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक ने करीब 9 बजे झील से झलांग लगाई थी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और झील में रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. युवक को किसी तरह निकाला गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

कड़ी मशक्कत से युवक को निकाला गया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने झील से छलांग लगा दी थी. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी थी. रेस्क्यू टीम और गोताखोरों ने बचाव अभीयान शुरू किया, लेकिन अंधेरे के कारण बचाव अभियान काफी समय लग गया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को झील से बाहर निकाला और नाव पर उसे बाहर लेकर आये. वो उस समय बेहोशी की हालत में था तो उसे पास के सेटेलाइट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान शंकर सेन के रूप में हुई है.

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शंकर ने झील में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. जानकारी के मुताबिक उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें