होमसेहतजयपुर कांग्रेस की बैठक में नेताओं का दर्द: तिवाड़ी और अर्चना शर्मा ने कहा- हमें 'जयचंदों' ने हरवाया चुनाव
सेहत

जयपुर कांग्रेस की बैठक में नेताओं का दर्द: तिवाड़ी और अर्चना शर्मा ने कहा- हमें 'जयचंदों' ने हरवाया चुनाव

जयपुर कांग्रेस की बैठक में नेताओं का दर्द: तिवाड़ी और अर्चना शर्मा ने कहा- हमें 'जयचंदों' ने हरवाया चुनाव बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आई, जहां प्रत्याशियों ने सह-प्रभारी के सामने अपनों…

ETV Bharat के अनुसार3 अगस्त 2026 को 06:15 pm बजे
जयपुर कांग्रेस की बैठक में नेताओं का दर्द: तिवाड़ी और अर्चना शर्मा ने कहा- हमें 'जयचंदों' ने हरवाया चुनाव

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर कांग्रेस की बैठक में नेताओं का दर्द: तिवाड़ी और अर्चना शर्मा ने कहा- हमें 'जयचंदों' ने हरवाया चुनाव

बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आई, जहां प्रत्याशियों ने सह-प्रभारी के सामने अपनों पर ही हराने का आरोप लगाया.

Published : August 3, 2026 at 5:25 PM IST

जयपुर: निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई जयपुर शहर कांग्रेस की बैठक में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. बैठक में नेताओं ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के ही जयचंदों को जिम्मेदार बताया. हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर आर तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि "मैं चुनाव नहीं हारा, बल्कि मुझे जयचंदों ने चुनाव हराया था."

वहीं, मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी रही अर्चना शर्मा ने कहा कि "मुझे चुनाव में भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के नेताओं से लड़ना पड़ता है. कांग्रेस के नेता ही चुनाव हराते हैं." नेताओं का यह दर्द कांग्रेस की प्रदेश से प्रभारी पूनम पासवान की मौजूदगी में सामने आया, जब आर आर तिवाड़ी और अर्चना शर्मा ने अपनी पीड़ा जाहिर की, तब मंच पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- कोटा और टोंक के विवाद के बाद आज जयपुर शहर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी साधेंगी आंतरिक समीकरण

मुझे कांग्रेस के जयचंदों ने चुनाव हराया: बैठक के दौरान हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी ने कहा कि "मैं जयपुर शहर कांग्रेस का अध्यक्ष था, चुनाव नहीं लड़ना चाहता था, लेकिन पार्टी हाईकमान का आदेश हुआ, तो चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के जयचंदों ने मुझे चुनाव हराने का काम किया. मैं 600 वोटों से चुनाव हारा, क्योंकि कांग्रेस के जयचंदों ने 600 मतदाताओं को अजमेर दरगाह जियारत के नाम पर वोटिंग से एक दिन पहले अजमेर भेज दिया, अगर वो ऐसा नहीं करते तो मैं चुनाव जीत जाता."

तिवाड़ी ने कहा, "मुझे 95000 वोट मिले थे. मैंने पहले भी कहा था कि मुझे जयचंदों ने चुनाव हराया और अभी कह रहा हूं कि मुझे कांग्रेस के जयचंदों ने चुनाव हराया था. इन जयचंदों की वजह से एक ऐसा व्यक्ति चुनाव जीत गया जो आम लोगों को परेशान करता है." तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस आरएसएस और भाजपा से नहीं बल्कि कांग्रेस को कांग्रेस के लोग ही चुनाव हराते हैं, यह तरीका ठीक नहीं है.

इसे भी पढ़ें- धौलपुर कांग्रेस की बैठक: 'स्थानीय कार्यकर्ताओं को तरजीह, पंचायत–निकाय चुनाव में जिताऊ उम्मीदवार को मिलेगा टिकट'

राजस्थान में अशोक गहलोत की हाईकमान: पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के बाद अब आर आर तिवाड़ी ने भी अशोक गहलोत को राजस्थान कांग्रेस का हाई कमान बताते हुए कहा है कि दिल्ली का हाईकमान अलग है, लेकिन अशोक गहलोत राजस्थान कांग्रेस के हाई कमान है, इसमें कोई दो राय नहीं है. उन्होंने राजस्थान के लोगों को बहुत कुछ दिया है. आज उनकी सरकार की कई योजनाएं कई राज्यों में चल रही है, इसलिए अशोक गहलोत की राजस्थान कांग्रेस के आला कमान है.

भाजपा से ज्यादा कांग्रेस से लड़ना पड़ता है: वहीं, मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा ने कहा कि "मुझे विधानसभा चुनाव में भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के लोगों से लड़ना पड़ता है. कांग्रेस के लोग ही मुझे चुनाव हराते हैं, मैंने इसे तीन चुनावों में देखा है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से चुनाव हारी थी, क्योंकि मुझे चुनाव हराया गया था." इस पर कांग्रेस नेता संगीता गर्ग ने उन्हें टोका और शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा से शिकायत की तो इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिस पर अन्य नेताओं ने दोनों को शांत किया.

इसे भी पढ़ें- 'कांग्रेस में जलेबी रेस, भाजपा विकास के दम पर जीतेगी चुनाव' - मदन राठौड़

बगावत करने वालों को नहीं देंगे टिकट: वहीं, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पार्टी इस बार बगावत करके चुनाव लड़ने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देगी, जिसने कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया, आंदोलन में आगे बढ़कर जनता के लिए खड़ा रहा. ऐसे लोगो को मौका दिया जाएगा.

लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में जिन लोगों ने गद्दारी की, उनको को भी टिकट नहीं दिया जाएगा. चाहे किसी भी नेता के सिफारिश आ जाए. लोकसभा सबसे बड़ा चुनाव था, उसमें जो लोग गद्दारी कर रहे थे, वो पार्टी का भला नहीं कर सकते, जो लोग विधानसभा लोकसभा चुनाव में पार्टी छोड़कर गए थे, उनको लेना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ माहौल है, हर मुद्दे पर भाजपा फेल हुई है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें