राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव पर रोक से इनकार
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव पर रोक से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनावों पर रोक लगाने से इनकार किया है। हालांकि, चुनाव के नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे। यह आदेश एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिय…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव पर रोक से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनावों पर रोक लगाने से इनकार किया है। हालांकि, चुनाव के नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे। यह आदेश एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें बताया गया कि चुनाव में कोई महिला वोटर और उम्मीदवार नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चल रहे चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन निर्देश दिया कि चुनाव के नतीजे घोषित न किए जाएं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने एक पूर्व महिला क्रिकेटर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिकाकर्ता ने कहा था कि चुनाव में न तो कोई महिला वोटर है और न ही कोई महिला उम्मीदवार। याचिकाकर्ता ने मंगलवार को होने वाले चुनाव पर रोक लगाने की मांग की थी। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए मुद्दों, खासकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए, हम निर्देश देते हैं कि आज होने वाला चुनाव होगा।
हालांकि, नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट से कहा कि वह राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव न होने से जुड़ी लंबित याचिका पर फैसला करे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: यूको बैंक ATM में घुसे चोर, Bank Manager ने शटर गिराकर किया कैद

SC stays Rajasthan Cricket Association poll results amid voter list disputes

राजस्थान : सुप्रीम कोर्ट ने आरसीए चुनाव जारी रखने की अनुमति दी, हाईकोर्ट के फैसले तक परिणाम घोषित करने पर रोक


