होम›क्राइम›Jaipur Murder Case: चाची के साथ रहता था लिव इन रिलेशनशिप में, किसी और से साथ अफेयर के शक में मारकर गाड़ दिया जमीन में
क्राइम

Jaipur Murder Case: चाची के साथ रहता था लिव इन रिलेशनशिप में, किसी और से साथ अफेयर के शक में मारकर गाड़ दिया जमीन में

जयपुर के बिंदायका में जमीन में गड़ा महिला किरण रावत का शव मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रवेश अपनी चाची किरण के साथ लिव-इन में रहता था। अफेयर के शक में उसने चाची की गला घोंटकर हत्या की और शव कमरे में गाड़ दिय…

Navbharat Times के अनुसार29 सितंबर 2026 को 06:05 pm बजे
Jaipur Murder Case: चाची के साथ रहता था लिव इन रिलेशनशिप में, किसी और से साथ अफेयर के शक में मारकर गाड़ दिया जमीन में

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर के बिंदायका में जमीन में गड़ा महिला किरण रावत का शव मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रवेश अपनी चाची किरण के साथ लिव-इन में रहता था। अफेयर के शक में उसने चाची की गला घोंटकर हत्या की और शव कमरे में गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर: जयपुर में महिला की हत्या के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। दो दिन पहले बिंदायका इलाके में एक महिला का शव जमीन में गड़ा हुआ मिला था। उस मामले में जयपुर वेस्ट पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का खुलासा चौंकाने वाला रहा क्योंकि महिला की हत्या करने वाला आरोपी मृतक महिला का भतीजा निकला।

गड्ढा खोदकर पुलिस ने निकाला शव

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 27 सितंबर को बिंदायका क्षेत्र में महिला का शव जमीन में गड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो महिला का एक हाथ मिट्टी से बाहर नजर आ रहा था। पुलिस टीम ने मिट्टी हटाकर गड्ढे में से शव बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान किरण रावत के रूप में हुई जो की यूपी की रहने वाली थी और बिंदायका इलाके में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रहने की बात सामने आई।

चाची के साथ रहता था लिव इन में

जिस युवक के साथ महिला किरण रावत रहती थी। पुलिस ने उसका पता लगाया। वह युवत प्रवेश कुमार भी यूपी का ही रहने वाला था। मंगलवार 29 सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवेश कुमार ने बताया कि वह अपनी चाची के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। 23 सितंबर को उसने चाची की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर वह सामोद हनुमान मंदिर की पदयात्रा में चला गया।

किसी और से अफेयर का था शक

बिंदायका थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि आरोपी प्रवेश अपनी चाची के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था और उसे शक था कि उसकी चाची किरण रावत का किसी अन्य के साथ अफेयर है। इसी शक में उसने 23 सितंबर को चाची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए किराए के मकान में ही गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया। उसके बाद वह उस फैक्ट्री में चला गया जहां वह काम करता था। दो दिन बाद वह फैक्ट्री मालिक से 500 रुपए लेकर सामोद चला गया। पुलिस ने आरोपी को सामोद से हिरासत में लिया और जयपुर लाकर गिरफ्तार कर लिया।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें