कोटा में डिवाइडर से टकराई बाइक,2 की मौत: उदयपुर हाईवे पर उछलकर नीचे जा गिरे दोनों युवक; नया गांव जा रहे थे - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Udaipur Highway Accident | Bike Crashed Into Divider, Two Youths Died कोटा में डिवाइडर से टकराई बाइक,2 की मौत:उदयपुर हाईवे पर उछलकर नीचे जा गिरे दोनों युवक; नया गांव जा रहे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Udaipur Highway Accident | Bike Crashed Into Divider, Two Youths Died
कोटा में डिवाइडर से टकराई बाइक,2 की मौत:उदयपुर हाईवे पर उछलकर नीचे जा गिरे दोनों युवक; नया गांव जा रहे थे
- कॉपी लिंक
कोटा में उदयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों नया गांव की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
रानपुर थाना क्षेत्र में कोटा-उदयपुर हाईवे पर रात 9:15 बजे हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं।
मृतकों में एक युवक की पहचान चतुर्भुज भील निवासी नयागांव के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
पहले देखिए, हादसे से जुड़ी 2 PHOTO'S
बेकाबू होकर बाइक डिवाडर से टकराई
रानपुर थाने के एएसआई राम सिंह यादव ने बताया कि दोनों युवक बाइक से नयागांव की ओर जा रहे थे। हाईवे से स्लिप लाइन की तरफ आते समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पंचायत चुनावों को लेकर CM भजनलाल शर्मा ने किया दावा, कार्यकर्ताओं के बीच रखी रणनीति

Jaipur Murder Case: चाची के साथ रहता था लिव इन रिलेशनशिप में, किसी और से साथ अफेयर के शक में मारकर गाड़ दिया जमीन में

इजरायली महिला पर्यटक पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, अजमेर एसपी का बड़ा एक्शन, 4 मनचलों को भेजा सलाखों के पीछे


