राजस्थान: पंचायत चुनाव पर भाजपा का फोकस, झालावाड़ में सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
{"_id":"6abbdf4455aa3a646202a896","slug":"jhalawar-panchayat-election-bjp-focus-cm-bhajanlal-sharma-worker-meeting-strategy-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पंचायत चुनाव पर भाजपा का फोक…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6abbdf4455aa3a646202a896","slug":"jhalawar-panchayat-election-bjp-focus-cm-bhajanlal-sharma-worker-meeting-strategy-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पंचायत चुनाव पर भाजपा का फोकस, झालावाड़ में सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पंचायत चुनाव पर भाजपा का फोकस, झालावाड़ में सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Tue, 29 Sep 2026 09:26 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:26 PM IST
सार
झालावाड़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा पंचायत समिति और जिला प्रमुख के पदों पर भाजपा के प्रतिनिधियों को जिताने के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को झालावाड़ पहुंचे और कोलाना हवाई पट्टी पर आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी पंचायत चुनावों में पूरी ताकत के साथ जुटने और गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता अपने निजी कामों को पीछे छोड़कर संगठन और समाज के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं भी कार्यकर्ता के रूप में संगठन में काम किया है, इसलिए कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और उनकी भावनाओं को समझते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके माध्यम से सामने आने वाले विकास कार्यों को पूरा करने में सरकार की ओर से संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
पंचायत चुनाव के लिए गांव-गांव पहुंचने का संदेश
मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने का संदेश दिया। उन्होंने पंचायत समिति और जिला प्रमुख के पदों पर भाजपा के प्रतिनिधियों को जिताने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करना होगा। प्रत्येक बूथ पर सक्रियता और जनता के बीच लगातार संपर्क को चुनावी तैयारियों का आधार बनाने की बात कही गई।
विज्ञापन
निकाय चुनाव की जीत का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने हाल में हुए निकाय चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को सफलता मिली है और अब इसी अनुभव को पंचायत चुनाव में भी काम में लेना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वह ताकत है, जो आगे चलकर विधायक और सांसद तैयार करता है। इस दौरान सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया गया।
अधिकारियों को भी दिया स्पष्ट संदेश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से आने वाले जनहित और विकास से जुड़े कामों पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर आए और निराश होकर लौटे, यह उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं को संगठन की प्राथमिक कड़ी बताते हुए उन्होंने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी यात्राओं को लेकर कांग्रेस की ओर से संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लगाए गए आरोपों पर कहा कि विपक्ष को तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।
‘तीन इंजन’ से विकास का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने ‘राइजिंग राजस्थान’ का उल्लेख करते हुए प्रदेश के विकास के लिए सरकार, संगठन और जनभागीदारी के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांव-ढाणी तक पहुंचाने को कहा।
वसुंधरा राजे भी पहुंचीं झालावाड़
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मंगलवार को झालावाड़ पहुंचीं। कोलाना हेलीपैड पर भाजपा विधायक गोविंद रानीपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यकर्ता संवाद को आगामी पंचायत चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस अवसर पर एसपी अमित कुमार, कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ समेत अधिकारी मौजूद रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

2.8K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

राजस्थान: बच्चे के पासपोर्ट पर पिता का नाम जरूरी नहीं, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

हाईकोर्ट बोला- हर केस में सीएम को पार्टी बनाना गलत: केस से भजनलाल शर्मा का नाम हटाने के निर्देश; जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा मामला - Jaipur News