होमक्राइमराजस्थान में नए पुलिस अधिकारियों ने कार्यभार संभाला, जोधपुर और भरतपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की प्राथमिकता
क्राइम

राजस्थान में नए पुलिस अधिकारियों ने कार्यभार संभाला, जोधपुर और भरतपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की प्राथमिकता

जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया ने सिटी का लॉ एंड ऑर्डर मजबूत करना, अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की घोषणा की. वहीं, भरतपुर रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा ने गौ तस्करी, साइबर अपराध, अंतरराज्यीय अपराधियों की सक्रियता को चुनौती बताया और हार्डकोर अपराधियों पर विशेष पुलिस नजर रखने का ऐलान किया.

ETV Bharat के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:14 pm बजे
राजस्थान में नए पुलिस अधिकारियों ने कार्यभार संभाला, जोधपुर और भरतपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की प्राथमिकता

सौजन्य से:- ETV Bharat

पुलिस का जोधपुर में लॉ एंड ऑर्डर और भरतपुर में तालमेल से बेहतर कार्ययोजना पर फोकस

जोधपुर में कमिश्नर अंशुमान भोमिया और भरतपुर रेंज आईजी प्रीति चंद्रा ने संभाला पद. बताई अपनी प्राथमिकताएं.

Published : July 17, 2026 at 6:10 PM IST

जोधपुर/भरतपुर: जोधपुर शहर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया की पहली प्राथमिकता सिटी का लॉ एंड ऑर्डर मजबूत करना है. भोमिया ने कहा कि अपराधियों के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे. उधर, आईपीएस अधिकारी डॉ. प्रीति चंद्रा ने शुक्रवार को भरतपुर रेंज के आईजी पद का कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने आईजी कैलाशचंद्र विश्नोई का स्थान लिया है, जिनका हाल में तबादला हो गया. चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों तथा हाल ही में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तय बिंदुओं को आधार बनाकर भरतपुर रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

जोधपुर में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए आईपीएस अंशुमान भोमिया ने कहा, जोधपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले ज्यादा हैं. बीते 24 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई की है. हम एनसीबी और antf के साथ मिलकर व्यापक रणनीति बनाकर इस पर नियंत्रण करेंगे. इसके अलावा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे. इससे पहले निवर्तमान पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने उनको कार्यभार सौंपा. कविराज को जयपुर क्राइम ब्रांच में आईजी लगाया गया है.

पढ़ें: 139 दिन में ही विदा हो गए कविराज, नित्या की जगह उनके पति पंकज अब ग्रामीण एसपी

कम्युनिटी और सिटीजन पुलिसिंग पर फोकस: जोधपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर भोमिया ने बताया कि कमिश्नरेट में सरकार और मुख्यालय के निर्देश पर जनता और पुलिस के संबंध अच्छे रहे, इसके लिए यहां पहले भी कम्यूनिटी पुलिस और सिटीजन पुलिसिंग पर काम हुआ है. हम उसका रिव्यू कर आगे बढ़ेंगे. साथ ही हम अपना इंटेलिजेंस नेटवर्क भी मजबूत करेंगे. पूर्व के एटीएस और एसओजी के अनुभव के आधार पर इसे सुदृढ़ बनाएंगे, ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके.

अवैध हथियार, बजरी और ड्रग पर नजर: भोमिया ने कहा कि अवैध हथियार की आपूर्ति जहां से होती है, वहां तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा. बजरी के अवैध खनन पर भी नजर रखेंगे. सिंथेटिक ड्रग के सवाल पर कहा, यह सही है कि पिछले दिनों एटीएस और गुजरात के एजेंसी ने यहां पर कार्रवाई की. इस पर नियंत्रण के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे. आमजन से ऐसी सूचनाएं हम तक पहुंचाने की अपील की. पदभार ग्रहण करने से पहले भोमिया को गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया.

पढ़ें: राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, कई रेंजों में नए चेहरे, जोधपुर कमिश्नर भी बदले

गौ तस्करी और साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती: इधर, भरतपुर रेंज की आईजी का पद संभालने के बाद प्रीति चंद्रा ने कहा कि पूरी टीम मिलकर ऐसे प्रयास करेगी जिससे कानून-व्यवस्था और प्रभावी बनाई जा सके तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिले. चंद्रा ने माना कि भरतपुर रेंज में गौ तस्करी, साइबर अपराध और अंतरराज्यीय अपराधियों की सक्रियता बड़ी चुनौतियां हैं. सबसे पहले सभी जिला एसपी के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी. पूर्व अधिकारियों के अच्छे प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा. जरूरत के अनुसार नई रणनीति भी बनाई जाएगी. रेंज साइबर अपराध के लिहाज से देश के प्रमुख हॉटस्पॉट है. विभिन्न राज्यों के अपराधियों की आवाजाही और संगठित अपराध भी चुनौती हैं. इन सभी मुद्दों पर विशेष रणनीति बनाकर कार्रवाई की जाएगी.

हार्डकोर और रिपीट अपराधियों पर रहेगी नजर: आईजी चंद्रा ने कहा कि पुलिस का विशेष फोकस उन हार्डकोर अपराधियों और रिपीट ऑफेंडर्स पर रहेगा, जो पहले भी अपराध कर चुके हैं. लगातार अपराध में शामिल रहते हैं. रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों से ऐसे अपराधियों की सूची तैयार कराई जाएगी. इस आधार पर रेंज स्तर पर विशेष निगरानी तंत्र विकसित करेंगे ताकि इन अपराधियों पर लगातार नजर रख सके और दोबारा अपराध से रोका जा सके. चंद्रा ने कहा कि पुलिस मुख्यालय, राज्य सरकार और जिला पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर टीम के रूप में काम किया जाएगा. इससे पहले डॉ. चंद्रा जयपुर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में आईजी (कानून एवं व्यवस्था एवं प्रशासन) के पद पर थीं.

पढ़ें: तबादलों पर रोक के अंतिम दिन बंपर ट्रांसफर, जोधपुर और सीकर में बड़ा फेरबदल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें