राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में मतदान के बहिष्कार का ऐलान, जानें वजह
राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में मतदान के बहिष्कार का ऐलान, जानें वजह कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 3 के स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव के ब…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में मतदान के बहिष्कार का ऐलान, जानें वजह
कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 3 के स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता.
राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 को लेकर हलचल तेज है. इस बीच कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 3 में चुनाव से महज दो दिन पहले स्थानीय निवासियों ने मतदान के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. रोजड़ी क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी हुई है, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया.
समस्याओं का समाधान न होने पर लोगों में नाराजगी
रोजड़ी नयागांव, रामगंजमंडी विधानसभा विस्तार क्षेत्र में आने वाले नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 3 में स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जाता. इसी के चलते अब वार्डवासियों ने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है.
कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड-3 में क्या-क्या समस्याएं?
स्थानीय लोगों के मुताबिक कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 3 में सड़कें बदहाल हैं, नालियों की व्यवस्था ठीक नहीं है और पेयजल की समस्या भी बनी हुई है. बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. वार्डवासियों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है.
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी लोगों की नाराजगी कैसे करेंगे दूर?
चुनाव से ठीक पहले मतदान बहिष्कार के ऐलान ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है. अब देखना होगा कि प्रशासन और चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी वार्डवासियों की नाराजगी दूर करने के लिए क्या कदम उठाते हैं. फिलहाल रोजड़ी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब तक सड़क, नाली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वे मतदान से दूरी बनाए रखेंगे.
राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर के 40 वार्डों में कल वोटिंग, प्रशासन अलर्ट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


