रेगिस्तान में बरसा सावन, फतेहपुर बस स्टैंड बना टापू, कई इलाके जलमग्न
Sign In Advertisement X राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके शेखावाटी में मंगलवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश ने हालात पूरी तरह बदल दिए हैं. लंबे समय से सूखे जैसे हालात…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके शेखावाटी में मंगलवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश ने हालात पूरी तरह बदल दिए हैं. लंबे समय से सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे इस क्षेत्र में सावन के पांचवें दिन इंद्रदेव की ऐसी मेहरबानी हुई कि लगातार हो रही बारिश से कई इलाके पानी में डूब गए. जहां एक ओर किसानों में अच्छी बारिश को लेकर खुशी है, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
फतेहपुर का मुख्य बस स्टैंड बारिश के बाद टापू जैसा नजर आने लगा. बस स्टैंड परिसर में कई दुकानों के अंदर पानी भर गया. निचले इलाकों में बने घरों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं.
दुकानों और निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी
बारिश के कारण मुख्य बस स्टैंड पर कई बैंक और अस्पताल के कर्मचारी फंस गए. उन्हें ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार, लोगों को अपने स्तर पर ट्रैक्टर की व्यवस्था करनी पड़ी. नगर परिषद की ओर से मौके पर कोई सहायता नहीं पहुंची. ट्रैक्टर चालक लोगों से 100 से 200 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं. इस स्थिति के बाद नगर परिषद के दावों और तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं.
येलो अलर्ट जारी, अगले दो दिन भी बारिश के आसार
Advertisement
शेखावाटी का यह वही इलाका है, जहां का चूरू देश के सबसे गर्म स्थानों में गिना जाता है और यहां अक्सर सूखे जैसे हालात बने रहते हैं. लेकिन इस बार लगातार बारिश के कारण फतेहपुर सहित आसपास के कई इलाके पानी से भर गए हैं. मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक भी बारिश होने की संभावना है. इस मानसून सीजन में अब तक जिले में बारिश सामान्य से कम रही थी, लेकिन मंगलवार से शुरू हुई तेज बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया है.
---- समाप्त ----
रिपोर्ट- राकेश गुर्जर
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


