जयपुर: राजस्थान में जारी रहेगी मानसून की मेहर, जयपुर-भरतपुर समेत पूर्वी राजस्थान में आज भी भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
जयपुर: राजस्थान में मानसून की मेहर जारी रहेगी. जयपुर-भरतपुर समेत पूर्वी राजस्थान में आज भी भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा. बीते दिन डीग के पहाड़ी में 158 MM बारिश, कई जिलों में झमाझम से जनजीवन प्रभावित हुआ. 8…

सौजन्य से:- firstindianews.com
जयपुर: राजस्थान में मानसून की मेहर जारी रहेगी. जयपुर-भरतपुर समेत पूर्वी राजस्थान में आज भी भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा. बीते दिन डीग के पहाड़ी में 158 MM बारिश, कई जिलों में झमाझम से जनजीवन प्रभावित हुआ. 8 से 10 अगस्त तक जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई. पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश बढ़ेगी. जोधपुर-बीकानेर संभाग में 8 अगस्त से मानसून सक्रिय होगा. 15 अगस्त के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी.
धौलपुर में सावन की फुहारों से मिली राहत !:
धौलपुर में सावन की फुहारों से राहत मिली! मेघ बरसे तो उम्मीदें भी बरसीं...धौलपुर जिले में मानसून लगातार मेहरबान है. आज 20.3MM औसत बारिश दर्ज हुई. 15 जून से अब तक जिले की कुल औसत वर्षा 279.6MM पहुंची. सबसे ज्यादा बारिश अंगई में 72 MM और राजाखेड़ा में 62 MM रिकॉर्ड हुई. वहीं धौलपुर 8 MM, बसेड़ी 10 MM, बाड़ी 5 MM, सैंपऊ 2 MM, उर्मिला सागर 1 MM और तालाबशाही 2 MM बारिश दर्ज हुई. बारिश से खेतों में लौटी रौनक, जलाशयों का जलस्तर बढ़ा.
प्रदेश में बरस रही मानसून की मेहर:
राजस्थान में मानसून की मेहर बरस रही है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. डीग जिले के पहाड़ी में 158 MM के साथ अति भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, प्रदेश में 15 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई. जयपुर के शाहपुरा में 92 MM, सांगावाला में 90 MM बारिश दर्ज की गई. जयपुर के चांदावास में 80 MM और कानोता में 35 MM बारिश दर्ज की गई. जयपुर जिले में आठ स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई. राजस्थान में 147 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


